• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में हनुमान चालीसा व रामनाम जप शुरू, श्रीरामोत्सव 22 को

Chanting of Hanuman Chalisa and Ramnam started in Veer Hanuman Vatika of Shastri Nagar, Shri Ramotsav on 22nd - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। अयोध्या में श्रीराममंदिर उद्घाटन पर बीकानेर की शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ व श्रीरामनाम जाप का अनुष्ठान भगवान श्रीराम व श्री हनुमान की स्तुति वंदना के साथ शुरू हुआ। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। मंदिर में अध्योध्या में भगवान श्री राम मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा पर एक दिवसीय श्रीरामोत्सव 22 जनवरी को होगा। श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि अनुष्ठान के प्रथम दिन हनुमान चालीसा पाठ व राम नाम जाप में मंदिर के पुजारी आशाराम ओझा व मोहल्लावासियों ने अनुष्ठान में भागीदारी निभाई। प्रथम दिन ही मोहल्लावासियों ने नियमित अनुष्ठान में हिस्सा लेने, 22 जनवरी को घर-घर दीपक रोशन करने तथा कॉलोनी में रथयात्रा निकालने का संकल्प लिया। गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को एक दिवसीय श्रीरामोत्सव के दिन 22 जनवरी 24 को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें श्रीरामचरित मानस के पंचम सोपान सुन्दरकांड का पाठ, प्रभु नाम स्मरण व सामूहिक श्री रामनाम जाप, अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। श्रीराम व हनुमानजी की स्तुति, पूजा, आरती व श्रृंगार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीराम नाम अंकित दीपक व पैम्पलेट्स का वितरण घर-घर किया जाएगा। कलात्मक राम नाम अंकित दीपकों को दिव्यांग सेवा संस्थान, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर के मूक बधिर, मंदबुद्धि और दृष्टिबाधित बच्चों ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chanting of Hanuman Chalisa and Ramnam started in Veer Hanuman Vatika of Shastri Nagar, Shri Ramotsav on 22nd
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, shri ram temple, ayodhya, inauguration, ritual, reciting hanuman chalisa, chanting shri ram, tuesday, shri veer hanuman vatika, shastri nagar, praise, worship, lord shri ram, shri hanuman, decorated, colorful lights, one-day shri ramotsav, january 22, consecration, idol, adhyadhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved