• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईद मिलन के जश्न पर दिलवाई राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

Celebrated the Eid milan ceremony in Bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जमीअत ओलामा-ए-हिन्द की बीकानेर शाखा ने आज ईद मिलन का जश्न मनाया और राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ दिलवाई। समारोह में सभी धर्मो की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर युवा भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारी संस्कृति सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली है और सभी धर्मो का संगम ही असली भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन जहां देश हित की बात आए, वहां सभी एक हैं। शेखावत का कहना था कि राजनीति से परे रहकर सोचना चाहिए। उन्होंने गौ रक्षा के नाम हाल ही में हुई घटनाओं की भी निंदा की। इस मौके पर खास तौर से बीकानेर तशरीफ़ लाये जमीअत के राजस्थान महासचिव मुफ़्ती मुहम्मद हबीबुल्लाह ने कहा कि देश के वर्तमान हालात चिंताजनक हैं और सभी को इस पर गौर करना चाहिए। उन्होंने अल्पसंख्यकों और दलितों पर हो रहे हमलों का ज़िक्र करते हुए उन्हें देश की संस्कृति के खिलाफ बताया। हबीबुल्लाह ने देश की एकता और अखण्डता बनाये रखने पर ज़ोर दिया।
समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवी इक़बाल हुसैन समेजा,पूर्व उपमहापौर मुहम्मद हारुन राठौड़, चूरू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वीरबहादुर सिंह, सांसद पुत्र रवि मेघवाल,नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मक़सूद अहमद,पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी. के. बेरवाल, शिक्षाकर्मी विजय आचार्य और समाजसेवी सलीम सोढा सहित शहर की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर जमीअत के बीकानेर प्रभारी मौलाना मुहम्मद इरशाद क़ासमी ने सभी लोगों को देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलवाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebrated the Eid milan ceremony in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national integration and integrity oath, celebrated the eid milan ceremony in bikaner, bikaner branch of jamiat olama-i-hind, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved