• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे संपर्क पोर्टल पर प्रकरण -जिला कलेक्टर

Cases on Sampark Portal should not be unnecessarily pending - District Collector - Bikaner News in Hindi

- संतुष्टि प्रतिशत पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

बीकानेर । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में अधिकारी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जवाब अपलोड करवाएं । जिला कलेक्टर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी लापरवाही ना करें, सटीक जवाब दें और समस्या की गंभीरता को समझते हुए विभागीय प्रत्युत्तर को पढ़कर ही अपलोड करवाएं। भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि विभाग का संतुष्टि प्रतिशत कम पाए जाने को संबंधित अधिकारी की कमजोर कार्यशैली का प्रतीक माना जाएगा। प्रार्थी को तार्किक जवाब दें तथा होने लायक कार्यों को त्वरित गति से संपादित करवाते हुए राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि गवर्नर हाउस, सीएमओ, विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरण को निस्तारित करने में प्राथमिकता रखें। नियमित रूप से लॉगिन करके प्रकरणों का निस्तारण करवाएं ,यदि अधिकारी की आईडी का लॉगिन नियमित नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई के प्रकरण आवश्यक रूप से संपर्क पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, डिस्पोजल समय 15 दिन से कम करने का प्रयास हो साथ ही संतुष्टि के प्रतिशत को शत-प्रतिशत करने पर विशेष ध्यान दें।
जिला कलेक्टर ने कहा कि पिछले माह की तुलना में इस माह बेहतर कार्य हुआ है इसकी गति बनाए रखें। बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सीएडी , सहकारिता सहित कुछ विभागों में प्रकरण पेंडेंसी बढ़ने पर जिला कलेक्टर ने असंतुष्टि जताई ।
बैठक में लोक सेवाएं सहायक निदेशक सवीना विश्नोई ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज और निस्तारित प्रकरण, संतुष्टि सहित संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम आयुक्त केसरी सिंह मीणा, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार , महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक शारदा चौधरी, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर विशेष सतर्कता के निर्देश
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त सतर्कता मोड पर रहें । जिले के समस्त क्षेत्रों में निचले और जलभराव की संभावना वाले क्षेत्र चिन्हित कर लिए गए हैं । सूचना तंत्र को भी मजबूत रखें और सूचना मिलने के साथ ही इन क्षेत्रों से लोगों को निकालने की कार्यवाही करें। यदि जल भराव अधिक होता है तो पंप लगाकर पानी निकाले।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अंडर ब्रिज से कोई ना गुजरे इसके लिए प्रशासन विशेष व्यवस्थाएं करें ।उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cases on Sampark Portal should not be unnecessarily pending - District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cases, on sampark portal, should not be unnecessarily pending, district collector, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved