• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुस्तक ज्ञान ही शक्ति का लोकार्पण

Book Launch of Knowledge is Power - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । लेखक जी आर मथुरिया की पुस्तक "ज्ञान ही शक्ति" का लोकार्पण खतूरिया कॉलोनी में सर्वसमाज की साक्षी में किया गया। कार्यक्रम में चुरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सीताराम गोठवाल ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के लेखक जी आर मथुरिया ने पुस्तक में अपने जीवन के अनुभवों का साझा करते हुए शिक्षा की शक्ति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है ।पिताजी के व्यक्तित्व और उनके जीवन के प्रसंगों पर विस्तार से अपनी बात रखी। पुस्तक की समीक्षा करते हुए राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त डॉ रामलाल परिहार कहा कि लेखक जी आर मथूरिया ने गुणात्मक शिक्षा और मूल्यों की महत्ता को प्रतिपादित किया है ।
कार्यक्रम में पुस्तक के सृजक जी आर मथूरिया ने अपना रचनाकर्म को साझा करते पुस्तक में उल्लिखित विषयवस्तु को संक्षिप्त में प्रस्तुत किया । यह पुस्तक उन्होंने अपने पिता स्व. चंद्राराम और माताजी स्व. पतासी देवी को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं की भावी पीढ़ी पुस्तक के अनुभवों का लाभ उठाएगी । उन्होंने कहा कि मानव समाज में ज्ञान की शक्ति की महत्ता को चरितार्थ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।
कार्यक्रम के संयोजक एल आर बिम्बान ने बताया कि लेखक जी आर मथुरिया बहुत ही सरल और संजीदा व्यक्तित्व के धनी हैं और उतनी ही सरलता और सजिंदगी के साथ उन्होंने इस पुस्तक को लिखने का सफल प्रयास किया है
कार्यक्रम में रामचंद्र कंस्वा , सुरेश कुमार पंवार, श्रीमती सुमन, कटारिया , वासुदेव गोस्वामी , अशोक मेहरा, पारस जीबामिया, छोटूलाल , रामस्वरूप मेहरा, ओमप्रकाश कठानिया, नेमाराम कुकणा, ब्रजेश कटारिया, श्रीमती मोनिका मधुरिया दत्ता, श्रीमती ललिता पंवार, अखिलेश खयालिया, श्रीमती सुमन ने भी अपने विचार रखे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Book Launch of Knowledge is Power
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: book, launch, knowledge, power, बीकानेर, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved