• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर में पंचायत के बीच खूनी संघर्ष: रिश्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकुओं से हमला कर तीन लोगों की हत्या, गांव में तनाव

Bloody Clash During Panchayat in Bikaner: Dispute Over Matrimonial Alliance Turns Violent; Three Killed in Knife Attack; Tension Grips Village - Bikaner News in Hindi

दिनेश तोमर बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। गांव के लोगों के सामने ही दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और देखते ही देखते धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। भरी पंचायत में हुए इस तिहरे हत्याकांड से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
लड़की के रिश्ते को लेकर चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद को खत्म करने और आपसी सहमति बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी।
ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बातचीत के माध्यम से मामला शांत हो जाएगा, लेकिन पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। कुछ ही देर में माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और धारदार चाकुओं से हमला कर दिया गया।
तीन लोगों की मौके पर मौत, एक घायल
इस हिंसक झड़प में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो लोग खारवाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि एक मृतक सुरजनवाली गांव का निवासी था। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस और अधिकारियों ने संभाला मोर्चा


घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह धालीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा हमलावरों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
गांव में तनाव, पुलिस की निगरानी जारी


ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद सुरजनवाली और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bloody Clash During Panchayat in Bikaner: Dispute Over Matrimonial Alliance Turns Violent; Three Killed in Knife Attack; Tension Grips Village
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner triple murder, rajasthan crime news, chhatargarh murder case, surjanwali village incident, panchayat violence, knife attack rajasthan, rajasthan police investigation, bikaner police, village dispute, relationship dispute, crime news rajasthan, law and order, murder case, rural crime, rajasthan breaking news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved