• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की डबल इंजन की सरकारें देश को बर्बाद करने पर तुली - भंवर सिंह भाटी

BJP double engine governments bent on destroying the country - Bhanwar Singh Bhati - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। मणिपुर हिंसा के खिलाफ बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सर्किट हाउस के सामने गांधी से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी नेता जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि केंद्र की भाजपा के मुखिया और नेता कहते है कि डबल इंजन की सरकार बनाओ और वहीं डबल इंजन की सरकारें देश को बर्बाद करने पर तुली है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी का जीना बेहाल है केंद्र सरकार असंवेदनशील होने के साथ साथ महिलाओं की अस्मिता किं रक्षा करने में विफल पूरी तरह विफल है ।
शहर कांग्रेस प्रभारी महासचिव शिला नायक ने कहा की बेटी बचाओ के नारे देने वाली भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है और प्रधानमंत्री चुपचाप बैठे है उनको सिर्फ पूंजीवादी ताकतों की हिफाजत की चिंता है ।
देहात कांग्रेस प्रभारी महासचिव फुसाराम गोदारा ने कहा की जब भी भाजपा को अपने चुनाव हारने का डर सताता है तब वो देश को जातीय हिंसा की और धकेल देती है
मुख्यालय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा की भाजपा हमेशा से देश को वर्गो में हिंसा में बांटकर अपने उल्लू सीधा करती है और आम जन का मुख मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए घृणित कार्य करती है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP double engine governments bent on destroying the country - Bhanwar Singh Bhati
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhanwar singh bhati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved