बीकानेर। बीकानेर संभाग की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को नोखा विधानसभा क्षेत्र के मुकाम में जनसभा को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। आमसभा से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संतों का आशीर्वाद लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने आमसभा में कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रभावी योजनाओं से बेटियों का कल्याण हुआ है। सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। अभिभावकों को उनका लाभ उठाना चाहिए। राजे ने लोगों से कहा कि आपका यह अभूतपूर्व जनसमर्थन राजस्थान में भाजपा सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार साल में किए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाता है।
उन्होंने कहा कि आपके लिए भाजपा सरकार ने इतने काम किए हैं, जितने कांग्रेस ने अपने पूरे
शासन में नहीं किए। भाजपा के प्रति आपके लगाव ही यह सिद्ध करता है। विपक्ष के नेता भाजपा के बारे में बहुत कुछ बोल रहे हैं। राजस्थान गौरव यात्रा के बारे में बहुत कुछ बोल रहे हैं। अब मैंने अपने कान बंद कर लिए हैं। मुझे आपका और संतों का आशीर्वाद मिल जाए यही मेरे लिए बहुत है। विपक्ष अब बौखलाहट में कोर्ट तक भाग रहा है। राजस्थान गौरव यात्रा में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके लिए कोर्ट में चुनौती दी जाए, इसलिए यात्रा लगातार जारी रहेगी।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope