बीकानेर/संगरिया/जयपुर। जेल जाने वाले और टीवी पर पैसे लेने वाले आज खुद भ्रष्टाचार के बारे में बातें कर रहे हैं। उन्हें अब भ्रष्टाचार नजर आने लगा है। राजस्थान गौरव यात्रा के तहत प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संगरिया विधानसभा में आयोजित आम सभा में यह बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस साढ़े 4 साल से कहीं नजर नहीं आ रही थी, आज चुनाव नजदीक आते ही खबरों में दिखाई देने लगी है। जिस कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल गए हों वे नेता किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करते हैं। वह कांग्रेस जिसकी सरकार के मुखिया ने जोधपुर के बड़ा कोटेचा में अपने रिश्तेदारों को ही खानें बांट दी थीं। राजे ने कहा कि क्या कांग्रेस ने उस वक्त अपनी आंखें बंद कर ली थीं, जब टीवी पर पूरे देश ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के तीन-तीन मंत्रियों को नोटों के बंडल लेते हुए देखा था।
मुख्यमंत्री ने कहा एक तो वो सरकार थी, जिसमें खानों की बंदरबांट हुई और एक हमारी सरकार है जिसे शिकायत मिलते ही जांच लोकायुक्त को सौंप दी। क्योंकि हमारी सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope