• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कविता संग्रह ‘कद आवैला खरूंट’ और कहानी संग्रह ‘जुम्मै री नमाज’ का लोकार्पण 10 को

bikaner news : opening ceremony of Two Rajasthani books of story writer Rajendra Joshi on June 10 in bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। हिंदी एवं राजस्थानी के प्रतिष्ठित कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी की दो राजस्थानी पुस्तकों का लोकार्पण 10 जून को होगा। मुक्ति संस्था के समन्वयक शिवशंकर व्यास ने बताया कि डाक बंगले के सामने होटल राजमहल में शाम 5:30 बजे कविता संग्रह ‘कद आवैला खरूंट’ एवं कहानी संग्रह ‘जुम्मै री नमाज’ का लोकार्पण होगा।
व्यास ने बताया कि इससे पूर्व राजेन्द्र जोशी की राजस्थानी भाषा में प्रकाशित कहाणी-संग्रह ‘अगाड़ी’ काफी चर्चित रहा है। इससे पूर्व प्रकाशित पुस्तकों में जोशी के तीन कविता संग्रह ‘सबके साथ मिल जाएगा’, ‘मौन से बतकही’ एवं ‘एक रात धूप में’ सहित स्वतंत्रता सेनानी वैद्य मघाराम और रघुवर दयाल गोईल की जीवनी, मजदूरी की पोटली प्रकाशित हुई है।

कार्यक्रम समन्वयक साहित्यकार-व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थानी के विद्वान नाटककार एवं एनएसडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन देव चारण होंगे। अध्यक्षता केन्द्रीय साहित्य अकादमी में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेंगे। उन्होंने बताया कि कविता संग्रह ‘कद आवैला खरूंट’ पर जाने माने कथाकार-आलोचक डॉ.मदन सैनी एवं कहानी संग्रह ‘जुम्मै री नमाज’ पर प्रतिष्ठित नाटककार एवं संपादक हरीश बी शर्मा पत्रवाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा करेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bikaner news : opening ceremony of Two Rajasthani books of story writer Rajendra Joshi on June 10 in bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner news, opening ceremony, rajasthani books, story writer rajendra joshi, litterateur bulaki sharma, playwright dr arjun dev charan, bikaner hindi news, bikaner latest news, rajasthan hindi news, बीकानेर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थानी पुस्तक, कथाकार राजेन्द्र जोशी, साहित्यकार बुलाकी शर्मा, नाटककार डॉ अर्जुन देव चारण, कविता संग्रह कद आवैला खरूंट, कहानी संग्रह जुम्मै री नमाज, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved