• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेंट्रल जेल में कैदियों के पास मिले मोबाइल फोन, सिम व ईयरफोन

Bikaner: Mobile phones, SIMs and earphones near prisoners in Central Jail - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। केंद्रीय कारागृह प्रशासन बंदियों तक मोबाइल पहुंचने से रोक नहीं पा रहा है। आकस्मिक तलाशी में बंदियों के पास एक बार फिर से मोबाइल, सिम और ईयरफोन बरामद हुए हैं। बीकानेर केन्द्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक ने बीछवाल पुलिस थाने में इस बाबत मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले माह एक, पांच और 18 मई को बैरकों की आकस्मिक चैकिंग की गई। इस दौरान सजायाफ्ता बंदी प्रदीप स्वामी, राजू उर्फ राजकुमार माली, सुनील कुमार, पवन नायक व भैराराम जाट से छह मोबाइल, सिम और ईयरफोन बरामद किए गए हैं। बंदियों के पास पिछले माह बरामद हुए मोबाइल का मुकदमा 25 जून को दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई हरबंशसिंह को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि बीकानेर जेल में बंदियों के पास लगातार मोबाइल, सिम, चार्जर पहुंच रहे हैं।
पिछले तीन माह में 50 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। जेल में बंद होने के बावजूद बंदी मोबाइल के जरिये बात कर बाहर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner: Mobile phones, SIMs and earphones near prisoners in Central Jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner central jail, jail superintendent, beechwal police, bikaner news, mobile phones, sim, earphones, prisoners, central jail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved