• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर : अज्ञात युवक का मिला शव ,जेब मे मिले पत्थर

Bikaner: Dead body of unknown youth found, stones found in pocket - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है। पुलिस के अनुसार सुजानदेसर रामदेव जी मंदिर के पीछे स्थित काली माता मंदिर के पास स्वरूपदेसर से बच्छासर जाने वाली रोड़ पर शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की अनुमानित उम्र 35-40 वर्ष रही होगी। अज्ञात मृतक का बदन बिना कपड़ों के था, केवल पायजामा पहना हुआ था। पायजामे की जेब में कुछ पत्थर के टुकड़े मिले। उसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं है। युवक दिखने भूरा-गोरा लग रहा है। शव की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत आज सुबह हुई होगी। उसके मुंह और शरीर पर रेत लगी थी। हाथ में राखी भी बंधी है। पुलिस की सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी के हाजी जाकिर व सोएब तथा व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, रमजान अली, अब्दुल सत्तार, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, प्रदीप कुमार व अनिल कुमार ने शव पीबीएम के मोर्चरी रूम में रखवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner: Dead body of unknown youth found, stones found in pocket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, dead body, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved