• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल 'आजू गूजा 2.0' : मस्ती में झूमते दिखे बच्चे और बड़े, विधायकों ने उड़ाई सौ पतंगें, जिला कलेक्टर ने एयरोप्लेन

Bikaner Childrens Festival Aaju Guja 2.0: Children and Adults Seen Having Fun, MLAs Fly 100 Kites, District Collector Flies an Airplane - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। भरपूर मस्ती, उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल 'आजू गूजा 2.0' शुक्रवार को शुरू हुआ। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हजारों बच्चों के बीच बड़े भी बच्चे बने नजर आए। हर ओर मस्ती और बच्चों की 80 से अधिक गतिविधियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। पूरा स्टेडियम बच्चों की दुनिया बना दिखा। जहां बच्चे पेंटिंग करने, पुस्तकें पढ़ने, चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते, पेपर मैसी की कला सीखते रहे। बच्चों के बीच बीकानेर (पूर्व) विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने 'आजू गूजा' थीम पर नृत्य के साथ भरपूर मस्ती करते दिखे। जिला प्रशासन द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और मलंग फोक फाउंडेशन के साथ आयोजित 'आजू गूजा 2.0' इस बार विशेष रहा। निर्धारित समय से पहले हजारों बच्चे स्टेडियम पहुंच गए। अतिथियों ने 'आजू गूजा' ध्वज का आरोहण किया और फेस्टिवल की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान दोनों विधायकों और जिला कलेक्टर ने एक साथ सौ पतंगें और एयरोप्लेन उड़ाए। विधायक सिद्धि कुमारी ने बचपन में 'लुक्कम छुपाई', जेठानंद व्यास ने 'धार धुक्कड़' और जिला कलेक्टर ने 'इक्कड़ बिक्कड़' जैसे खेल जमकर खेलने की जानकारी दी। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि बच्चों का बचपन जिंदा रखने का बेहतरीन प्रयास है। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चे तीन दिन खूब मस्ती करें। इस दौरान बड़े भी बच्चे बने रहें। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल से दूर रहें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई और बचपन जिंदा रखने का आह्वान किया। गोपाल सिंह चौहान ने तीन दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आरजे मयूर और मनीष फ्रीमैन ने बच्चों को अनेक रोचक गतिविधियां करवाई।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner Childrens Festival Aaju Guja 2.0: Children and Adults Seen Having Fun, MLAs Fly 100 Kites, District Collector Flies an Airplane
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, bikaner childrens festival, mla siddhi kumari, mla jethanand vyas, district collector namrata vrishni, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved