• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर की कलाकार खुशबू रघुवंशी को मिला चंडीगढ़ ललित कला अकादमी का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड

Bikaner artist Khushboo Raghuvanshi received the prestigious National Award of Chandigarh Lalit Kala Academy - Bikaner News in Hindi

खास खबर। बीकानेर बीकानेर की होनहार कलाकार खुशबू रघुवंशी ने राष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए बीकानेर शहर का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित 'वार्षिक कला प्रदर्शनी 2025-26' में खुशबू को उनके उत्कृष्ट कला कार्य के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने खुशबू रघुवंशी को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह सहित कला जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
खुशबू रघुवंशी को यह पुरस्कार प्रोफेशनल कैटेगरी (व्यावसायिक वर्ग) में उनकी सराहना हासिल करने वाली विशेष कलाकृति 'इट्स टाइम' (It’s Time) के लिए दिया गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें अकादमी ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और ₹50,000 की नकद राशि प्रदान की गई।
ट्राइसिटी और देश भर के चुनिंदा कलाकारों की 136 कलाकृतियों में से खुशबू की कृति को जूरी द्वारा विशेष सराहना मिली। इस राष्ट्रीय सफलता पर बीकानेर के कला प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner artist Khushboo Raghuvanshi received the prestigious National Award of Chandigarh Lalit Kala Academy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khushboo raghuvanshi artist bikaner, chandigarh lalit kala akademi award, its time artwork khushboo raghuvanshi, governor gulab chand kataria award, punjab kala bhawan sector 16 chandigarh, annual art exhibition 2025 26 chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved