• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर आयुष्मान हार्ट केसर सेंटर अस्पताल के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पथराव, लाठीचार्ज

Big news from Bikaner... Tension in the Collectorate premises - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार शाम अचानक हंगामे का मैदान बन गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। विरोध प्रदर्शन का कारण था आयुष्मान हार्ट केसर सेंटर अस्पताल के खिलाफ आक्रोश, जिसे लेकर लोग अपनी नाराजगी जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने शुरूआत शांतिपूर्ण तरीके से की थी, लेकिन जल्द ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठियां बरसाईं, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने भी पत्थरबाजी कर जवाब दिया। इस झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा कर रहे थे, जो अस्पताल के खिलाफ जनता की नाराजगी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
स्थानीय लोग और कर्मचारियों में भी डर और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने फिलहाल किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है।
"बीकानेर कलेक्ट्रेट से लगातार अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। हम आपको हर नई जानकारी सबसे पहले बताएंगे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big news from Bikaner... Tension in the Collectorate premises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big news, bikaner, tension, collectorate, premises, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved