• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भजनामृत पुस्तक का सरगम में हुआ लोकार्पण

Bhajanamrit book launched in Sargam - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से संध्या देवी रंगा की पुण्य स्मृति में भजनामृत पुस्तक का प्रकाशन शिवधन दास रंगा परिवार द्वारा करवाया गया है। कहानीकार राजेश रंगा एवं सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा द्वारा संकलित भजन एवं अन्य मंगल गीतों के शानदार संकलन का लोकार्पण सोमवार को स्वामी मोहल्ला स्थित सरगम भवन में किया गया।

भजनामृत का लोकार्पण कथा वाचक विजय व्यास के सानिध्य में आयोजित लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कवि -कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। अध्यक्षता का साहित्यकार राजा राम स्वर्णकार ने की एवं विशिष्ट अतिथि व्यंग्यकार-संपादक डॉ. अजय जोशी रहे। मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष देश में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार धर्म में आस्था रखने का अधिकार है। जोशी ने कहा कि भजनामृत में संकलित भजन, आरती, श्लोक, गीत एवं मंत्र आस्थावान व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है।
स्वर्णकार एवं डाॅ. अजय जोशी ने कहा कि ऐसे भजन- कीर्तन वातावरण को शुद्ध बनाते है, उन्होंने रंगा परिवार को भजनामृत के प्रकाशन पर बधाई प्रेषित की। एन. डी. रंगा-राजेश रंगा ने बताया कि अड़सठ पृष्ठ की पुस्तक में सत्ताईस अध्याय संकलित किए गए है।
भजनामृत पुस्तक लक्षमी पुरोहित को समर्पित की गई है। रंगा परिवार द्वारा श्रीमदभागवत कथा सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में नागेश्वर जोशी, विजय लक्षमी रंगा, उषा जोशी, गणेश आचार्य, विमल कुमार शर्मा, श्याम सुंदर चूरा सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhajanamrit book launched in Sargam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, awakening spiritual consciousness, book bhajanamrit, shivdhan das ranga family, memory of sandhya devi ranga, story writer rajesh ranga, president of sakha sangam n, collection of bhajans, auspicious songs, d ranga, inauguration, monday, sargam bhawan, swami mohalla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved