• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा चुनाव : पुलिस अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

Assembly elections: First training of police officers organized - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शुक्रवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया।

इस दौरान निर्वाचन में पुलिस की भूमिका के बारे में बताया गया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन में पुलिस विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे समझते हुए प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करे। निर्वाचन के दौरान एक्टिव पुलिसिंग की आवश्यकता पर बल दिया गया। जामसर पुलिस थाने के थानाधिकारी इंद्र कुमार ने मतदाताओं के संरक्षण से जुड़ी विभिन्न धाराओं की जानकारी दी। चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों को प्रत्येक स्थिति पर नजर रखने तथा क्विक रिस्पांस का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस और प्रशासन का आपसी समन्वय भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। एसआई होशियार सिंह ने पुलिस के दायित्व के बारे में बताया। एसडीपी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने विधि विशेषज्ञ के रूप में चुनाव संबधी धाराओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स डॉ. वाईबी माथुर, डॉ. एसएल राठी, डॉ. राधा किशन सोनी, डॉ. शमिंदर सक्सेना, डॉ. विपिन सैनी, गणेश सदारंगानी, विशाल गौड़ एवं वीरेंद्र कच्छावा ने प्रशिक्षण दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly elections: First training of police officers organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly elections, first training, of police officers, organized, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved