जयपुर/बीकानेर। महाजन की धरती पर आतंकवाद के खिलाफ दो देशों की सेना आमने-सामने होंगी। INDIA और UK के बीच होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान ऐसा होने वाला है। भारत और UK की सेना के बीच 1 दिसंबर से 14 दिसंबर 2017 तक राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास एक्सरसाइज अजेय वारियर 2017 होगी। यह युद्ध अभ्यास दोनों देशों के बीच तीसरा संयुक्त युद्ध अभ्यास होगा। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का पुराना इतिहास रहा है। इस श्रृंखला का प्रथम अभ्यास वर्ष 2013 में बेलगाम में एवं दूसरा युद्ध अभ्यास वर्ष 2015 में UK में आयोजित किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रक्षा प्रवक्ता राजस्थान लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि इस वर्ष भारतीय सेना की इकाई 20 राजपूताना राइफल्स और UK सेना की प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट इसमें हिस्सा लेंगे। दोनों देशों से करीब 120 सैन्यकर्मी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। विश्व युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को बढ़ाना है। दोनों सेनाएं एक-दूसरे के अनुभव से भी सीखेंगी और अपने अनुभव साझा करेंगी। यहां 20 राजपूताना राइफल्स को काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में ऑपरेशन पवन एवं जम्मू-कश्मीर में सैनिक गतिविधि का व्यापक अनुभव है, वही प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट को अफगानिस्तान एवं इराक में अपना युद्ध कौशल दिखाने का अनुभव है। दोनों सेनाओं की इकाइयों ने इस युद्ध अभ्यास के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope