• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर : भरी दुपहर घर में घुसे दो युवक, महिला से अमर्यादित व्यवहार किया ,मामला दर्ज

Bikaner: Two youths entered the house in the afternoon, behaved indecently with a woman, case registered. - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । बीकानेर के नोखा में भरी दोपहर घर में अकेली महिला खाना बना रही थी। तभी दो युवक घर में रसोई तक पहुंच गए और महिला से अभद्रता की। महिला के शोर मचाने पर उसके साथ ससुर वगैरा खेत से दौड़ कर आए। इस बीच आरोपियों ने महिला के गले से सोने का फुलड़ा छीन लिया। जाते हुए धमकी दे गए कि मामला पुलिस में दर्ज करवाया तो जान से मार देंगे। विवाहित महिला द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा नोखा थाने में शनिवार शाम को दर्ज किया गया। पीडि़ता ने बताया कि 31 अगस्त की दोपहर को वह अपनी ढाणी में अकेली रोटी बना रही थी। उसका देवर, सास-ससुर खेत में काम कर रहे थे। बाइक पर सवार होकर पलाना निवासी राकेश मेघवाल व सूरपुरा निवासी अनोपाराम मेघवाल अवैध रूप से ढाणी में घुस आए। ढाणी में उसे अकेली देखकर दोनों रसोई में आ गए और आते ही बदनीयती पूर्वक मेरा हाथ पकड़ लिया। आरोपी उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगे। पीडि़ता ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहे उसके देवर व सास ससुर दौड़कर आए और उसे छुड़ाया। जाते हुए आरोपियों ने गले में पहना सोने का फुलड़ा छीना और ले गए। धमकी दी कि हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की कोशिश की तो तुहें जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner: Two youths entered the house in the afternoon, behaved indecently with a woman, case registered.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, nokha, crime news in hindi, crime news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved