• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भिवाड़ी में भीषण अग्निकांड : केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में जिंदा जले 8 मजदूर, कंकाल के रूप में मिले शव

Massive fire in Bhiwadi: 8 workers burned alive in chemical and firecracker factory, bodies found reduced to skeletons - bhiwadi News in Hindi

भिवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी (खुशुखेड़ा) में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि शव बुरी तरह जलकर कंकाल बन गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने पॉलीथीन में इकट्ठा किया। मंत्री संजय शर्मा विधानसभा से सीधे मौके के लिए रवाना हो गए। सुबह 9:30 बजे हुआ हादसा, फैक्ट्री में थे 25 मजदूर हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित राजेंद्र नामक व्यक्ति की फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय फैक्ट्री के भीतर लगभग 25 मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस गश्त के दौरान जब धुआं और आग की लपटें देखी गईं, तब मामले का पता चला और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।
दिल दहला देने वाला मंजर : बॉडी पार्ट्स बटोरने पड़े
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम को फैक्ट्री के भीतर रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य मिले। आग की तीव्रता के कारण मजदूरों के शरीर के अंग बिखर गए थे और कई शव केवल हड्डियों के ढांचे (कंकाल) में तब्दील हो चुके थे। प्रशासन ने इन अवशेषों को पॉलीथीन की थैलियों में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
केमिकल और पटाखों के अवैध भंडारण की आशंका
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ-साथ पटाखों का निर्माण भी किया जा रहा था, जिससे आग ने विस्फोटक रूप ले लिया।
दमकल की मशक्कत : खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से आई दर्जनों गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लापता मजदूर : 8 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अभी भी 1 मजदूर के अंदर फंसे होने की आशंका है।
मौके पर भारी पुलिस जाब्ता और अधिकारी मौजूद
हादसे की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा, एएसपी अतुल साहू, और खैरथल एडीएम शिवपाल जाट सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एफएसएल (FSL) की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है ताकि आग लगने के सही कारणों और फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच की जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive fire in Bhiwadi: 8 workers burned alive in chemical and firecracker factory, bodies found reduced to skeletons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: massive fire, bhiwadi, 8 workers, burned, chemical and firecracker, factory, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwadi news, bhiwadi news in hindi, real time bhiwadi city news, real time news, bhiwadi news khas khabar, bhiwadi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved