भिवाड़ी, । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी को साकार करना होगा। स्वदेशी के मायने केवल चरखा और स्थानिक हस्तशिल्प ही नहीं है, बल्कि भारतीय स्वदेशी चरखे से लेकर अब चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। यादव ने कहा कि कोविड महामारी के वक्त स्वदेशी वैक्सीन ने ही 140 करोड़ लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की और उस कठिन दौर में भी मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। आज आर्थिक दृष्टि से भारत ने अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर पांचवे पायदान पर जगह बनाई है।
यादव आज लघु उद्योग भारती की ओर से भिवाड़ी मेला ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ-2025) के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि देश में कुल 67 की संख्या में एयरपोर्ट थे जो अब 167 हो गये हैं।इन्फ्रास्ट्रक्चर की गति ऐसी है कि अब आने वाले दिनों में एनएच 8 और एक्सप्रेस-वे को भी जोड़ने की तैयारी है।
केंद्रीय जलवायु परिवर्तन मंत्री ने बताया कि जन विश्वास बिल में सरकार सभी गैर जरूरी और अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करने का काम कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यादव ने बताया कि फॉरेस्ट एरिया में प्लांटेशन के जरिए ग्रीन क्रेडिट पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही उद्योगों में एनवायरनमेंट क्लियरेंस के लिए नई ऑडिट व्यवस्था को शुरू किया जाएगा जिससे उद्यमी निर्भीकता से अपने उद्योग चला सकेंगे। इससे इंस्पेक्टर राज से मुक्ति भी मिलेगी।उन्होंने बताया कि सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म में जिन दो स्लैब में सभी प्रोडक्ट्स को रखा, उससे खेती में काम आने वाले ट्रैक्टर 70 हजार, कार 20 हजार रुपए तक सस्ते होंगे। इसी तरह इलेट्रॉनिक्स के दैनिक उपयोग के सामान भी पहले से कम कीमत पर मिलेंगे।
यादव ने कहा कि सरकार इज ऑफ डूइंग और लीविंग बिजनेस में विश्वास करती है। उन्होंने भिवाड़ी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी के गठन, स्वच्छ भिवाड़ी के लिए जल भराव की समस्या का भी उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 108 ई लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है जिससे 20 हजार बच्चों की कैपेसिटी बिल्डिंग का काम किया गया।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के उद्योगों के लिए स्किल्ड वर्क फोर्स उपलब्ध करवाने के लिए स्किल डेवलेपमेंट सेंटर के लिए सरकार ने बजट पारित किया है। इस केंद्र में लघु उद्योग भारती संगठन नोडल एजेंसी के रूप में इसका संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती नॉलेज शेयरिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग और स्किल डेवलेपमेंट से लघु उद्योगों के विकास में असीम ऊर्जा का संचार कर रहा है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने बताया कि उद्यमिता और उत्कृष्ट निर्माण परंपरा भारत की हजारों वर्षों की पहचान रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने अपने हाथों के हुनर से भारत को समृद्ध बनाया, किसी को लूटकर नहीं। जैसा गौरी, गजनी, महमूद और अंग्रेजों ने लूटने का काम किया भारत में। उन्होंने बताया कि लूटने वाले लूटते-लूटते थक गए, लेकिन भारत की समृद्धि खत्म नहीं हुई।
संगठन महामंत्री ने बताया कि अंग्रेजों के समय की पराधीनता के कारण हम पहली तीन औद्योगिक क्रांति में विशेष कुछ नहीं कर पाए, लेकिन चौथी औद्योगिक क्रांति में हमने बहुत प्रगति की।
प्रकाशचंद्र ने कहा कि अंग्रेज तो चले गए, लेकिन अभी तक अंग्रेजियत बची हुई है, उससे हमारे मौलिक भारत को बचाने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि बदलती विश्व राजनीति और आर्थिक परिस्थितियों के कारण हमें
मिलकर काम करना होगा। कंजर्टियम बनाने होंगे, अकेले या अलग थलग पड़े रहकर आगे नहीं बढ़ सकते हमारे लघु उद्योग।
उन्होंने बताया कि जिन उत्पादों को हम आयात करते है, उसे हम यहां निर्माण करें, वोकल फॉर लोकल पर कार्य करने की जरूरत है। इसी तरह एक्सपोर्ट में प्रमोशन करने के लिए हमें गुणवत्तापरक उत्पाद बनाने होंगे।
बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने बताया कि लघु उद्योग भारती ने उद्यमियों की समस्याओं को हल करने में बड़ा योगदान किया है। उन्होंने कहा कि डेयरी उद्योग के लिए ये क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है।
तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि इस तरह के ट्रेड फेयर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में ये आयोजन उद्योगों की गति को बढ़ाएगा।
लघु उद्योग भारती के संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव नरेश पारीक ने जानकारी दी कि लघु उद्योग भारती संगठन बीते 31 वर्षों से लघु उद्योगों के उत्थान में कार्य कर रहा है जो देशभर में 587 जिलों में 1062 इकाइयों के साथ करीब 62 हजार सदस्य का विशाल नेटवर्क बन चुका है।
इससे पूर्व कॉर्डिनेटर एलएन गुप्ता ने आईआईएफ आयोजन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उद्योग दर्शन प्रदर्शनी के सह संयोजक सीए आर के गुप्ता ने आभार प्रदर्शित किया।
उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम तकनीकी सत्र ओवरव्यू ऑफ वेंडर अप्रूवल सिस्टम में आरडीएसओ लखनऊ से अतुल सक्सेना और नॉर्द वेस्टर्न रेलवे के अशोक चौधरी ने रेलवे में वेंडर डेवलेपमेंट और टेंडरिंग की प्रक्रिया को समझाया।
इसी तरह एंपावरिंग एमएसएमई जीएसटी, आईपीओ एंड सब्सिडी इनसाइट्स विषयक तकनीकी सत्र में सीए योगेश गौतम, सीए यशस्वी शर्मा, सीए अर्पित मित्तल और सीए अक्षिमा यादव ने एंटरप्रेन्योर्स को उपयोगी जानकारी साझा की। इन सत्रों में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय सचिव अंजू बजाज ने अध्यक्षता की।
गौरतलब है कि इस ट्रेड फेयर में मशीनरी, ऑटोमोबाइल्स, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रिकल्स, इलेट्रॉनिक्स, पैकेजिंग आदि उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जिला उद्योग केंद्र ने ओडीओपी स्कीम में 30 स्टॉल भी लगाए हैं।
इस अवसर पर अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव सुधीर गर्ग, जयपुर अंचल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा और सचिव सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित रहे।
-
पुलकित सम्राट ने पूरी की रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग
RAJSICO ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
जिस शो से हुई बाहर, उसी की जज बनीं नेहा कक्कड़, जानें सफलता की पूरी कहानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव को मिला मौका
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव
समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित
'घर पर मैं इसे पहले ही डांट देता हूं', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से जुड़े संजय दत्त और सुनील दत्त के अनसुने किस्से
टॉप 10 ज्योतिष ऐप: ऑनलाइन कुंडली और राशिफल के लिए बेस्ट ऐप्स
कॉकटेल 2 का ट्रेलर बना ग्लोबल चार्ट्स का बादशाह, U.S. टॉप 10 में भी मारी एंट्री, अंदर की पूरी खबर
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
राशिफल 4 जून : चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से बदलेगा दिन का समीकरण, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सुनील दत्त की 97वीं जयंती पर बेटी प्रिया दत्त ने दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट
जयपुर में श्री नारद भक्ति सूत्र व्याख्यान का हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ
सनोखर में श्रीमद्भागवत कथा 5वां दिन:संत प्रवचन से भक्तिमय हुआ वातावरण, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
केपटाउन की कड़ाके की ठंड के बीच खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से ओरी का मज़ेदार अपडेट
आरबीआई के फैसले से राहत, जून में नहीं बढ़ेगी ईएमआई; एसबीआई से एचडीएफसी तक जानिए कहां मिल रहा सस्ता होम लोन

एलपीजी कीमतों पर सरकार का दावा, भारत में सबसे कम दामों पर मिल रही रसोई गैस

गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के अयप्पा मंदिर परिसर में नए 'सबरीसम' भवन का उद्घाटन करेंगे
राशिफल 6 जून: कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव
'घर पर मैं इसे पहले ही डांट देता हूं', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से जुड़े संजय दत्त और सुनील दत्त के अनसुने किस्से
'खाने के बाद ये तो बनता है ना', आमरस का आनंद लेती नजर आईं करीना कपूर
विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
शिल्पा शिंदे ने पूजा बेदी के जांच की मांग पर दी प्रतिक्रिया, 'संजय कोहली और मैं सच्चाई जानते हैं'
समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित
‘मेरी तुलसी’ कहकर एकता कपूर ने स्मृति ईरानी पर लुटाया प्यार, दो दशक पुरानी दोस्ती की दिखाई झलक
सोनू निगम ने 'बेवफा सनम' के साथ अपनी 'शुरुआत' को याद किया
एआई इंसान की मदद कर सकता है, उसकी जगह नहीं ले सकता: सुभाष घई
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास, स्टेडियम में लाइव मैच दिखाकर दिया अनोखा तोहफा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
पीठ-गर्दन में अकड़न और गड़बड़ रहता है पेट? 'सरलमत्स्यासन' से मिलेगी राहत
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ स्वाद भी बढ़ाए
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मी में त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक, समय रहते पहचानें लक्षण, ऐसे करें बचाव
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 07/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope