• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व स्मरण दिवस : भीलवाड़ा में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को श्रद्धांजलि

World Remembrance Day: Tribute to road accident victims in Bhilwara - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। विश्व स्मरण दिवस पर रविवार को नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना केंद्र तक कैंडल मार्च निकालकर सड़क दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एंबुलेंस संचालकों और घायलों के मददगारों को सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, मोटरयान संसोधित अधिनियम, घायलों की मददगार (गुड समरिटन) आदि की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव, पूर्व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल जैन(जयिंट क्लब), सीएमएचओ सी पी गोस्वामी, सीओ ट्रैफिक , स्नेहसमर्पण फाउंडेशन मोनिका गर्ग , यूनुस ख़ान आदि कई विभागों के कार्मिक एवं आमजन उपस्थित थे। कैंडल मार्च कंट्रोल रूम से सूचना केंद्र पर संपन्न हुआ, जिसमें आमजन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सूचना केंद्र पर एलईडी लगाकर जन जागरुकता और सड़क सुरक्षा से जुड़ी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। सड़क दुर्घटना में शिकार हुए घायल एवं मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने हेतु उनकी याद में स्मरण हेतु प्रतिवर्ष नवंबर माह के तृतीय रविवार को वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे (विश्व स्मरण दिवस) मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Remembrance Day: Tribute to road accident victims in Bhilwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world, remembrance day, tribute, accident, victims, bhilwara, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved