• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाडा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना का काम जारी

Work on the Amrit Station Project continues at Bhilwara Station. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत काम जारी है और लगभग आधा काम पूरा हो चूका है, अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ मे भीलवाड़ा स्टेशन का स्वरूप बदला जा रहा है, उतर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चोहान के अनुसार मण्डल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के मार्गदर्शन में इस स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग की निगरानी में वर्तमान मे स्टेशन बिल्डिंग के संबंधित अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए है। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर 15.71 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य किए जा रहे है। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर जारी कार्यों के अंतर्गत सेकंड एंट्री बिल्डिंग का काम पूरा कर रिजर्वेशन व बुकिंग ऑफिस शुरू कर दिया गया है साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा पार्सल ऑफिस और डोरमेट्री का कार्य पूर्ण हो गया है। स्टेशन बिल्डिंग के सर्कुलेटिंग एरिया को डेवेलप करने कार्य जारी है। रेलवे क्वार्टर का कार्य पूर्ण हो गया है। फुट ओवर ब्रिज का काम भी चल रहा है। भीलवाड़ा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जो कार्य शामिल है वे इस प्रकार है रू-पार्सल कार्यालय के प्रावधान के साथ मुख्य भवन का विस्तार, द्वितीय प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास और अलग प्रवेश और निकास द्वार, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, यात्रियों के उतरने और चढ़ने के लिए पोर्च, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय युक्त प्रतीक्षा कक्ष, वीआईपी रूम एवं रिटायरिंग रूम, स्टेशन भवन के आंतरिक व अग्रभाग का सुधार, नए प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के साथ नए शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ, बेहतर साइनेज का प्रावधान, लिफ्ट तथा 12 मीटर चैड़ा फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधाओं का विकास शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work on the Amrit Station Project continues at Bhilwara Station.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: work, amrit station, project, continues, bhilwara, station, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved