• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दर्शन के बहाने बुला कर महिला से किया होटल में रेप, विवाहिता को ब्लैकमेल कर रुपए मांगे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Woman raped in hotel after being lured under pretext of a temple visit; blackmailed for money - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। बिजौलिया थाना क्षेत्र के तिलस्वा महादेव में स्थित एक होटल में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक 35 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित होटल में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने उसे तिलस्वा महादेव दर्शन करने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद से आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा और उससे रुपए की मांग करता रहा। पांड्या ने बताया की आरोपी युवक और महिला के घर आसपास होने के कारण दोनों के बीच पहले से बोलचाल और जान पहचान थी। इसी परिचय का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को अपने झांसे में लिया। महिला मजदूरी का कार्य करती है और लंबे समय तक आरोपी की कथित धमकियों व दबाव के कारण चुप रही।
बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा लगातार ब्लैकमेल किए जाने और पैसों की मांग से परेशान होकर महिला ने आखिरकार अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित होटल में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।
थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman raped in hotel after being lured under pretext of a temple visit; blackmailed for money
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman raped, hotel, temple visit, blackmailed, money, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved