• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृत्व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां

Various activities will be organized for maternal health awareness on International Women Day - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला एवं मातृत्व स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान नवजात शिशुओं को स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों एवं भामाशाहों के सहयोग से बेबी किट्स वितरण के साथ ही प्रसूताओं को स्वास्थ्य सुदृढ़ता के लिए पोषण युक्त फल एवं अल्पाहार वितरण किये जायेगें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सी.पी. गोस्वामी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके समग्र स्वास्थ्य, विशेष रूप से गर्भावस्था, प्रसव उपरांत देखभाल, स्तनपान, टीकाकरण और नवजात शिशु देखभाल के प्रति जागरूक करने हेतु चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकस- सभी उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में एएनसी क्लिनिक एवं पोस्ट-नेटल वार्ड में भर्ती महिलाओं को प्रसव उपरांत देखभाल, कंगारू मदर केयर और संभावित जटिलताओं के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समय पर उचित चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Various activities will be organized for maternal health awareness on International Women Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: various, activities, maternal, health, awareness, international, women, day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved