• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूनेस्को का स्नेह मिलन व दीपावली सजावट पारितोषिक वितरण समारोह 16 नवम्बर को

UNESCOs Meet and Diwali Decoration Prize Distribution Ceremony on November 16 - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025 का पुरस्कार वितरण एवं स्नेह मिलन समारोह 16 नवम्बर, रविवार को सांगानेर रोड़ स्थित देवगार्डन रिसोर्ट में अपरान्ह 3 बजे आयोजित किया जायेगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि पुरस्कार समारोह में दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025 में सामूहिक सजावट में प्रथम रहे बालाजी मार्केट व द्वितीय सुभाष मार्केट व सीताराम जी की बावडी मार्केट सहित तृतीय स्थान पर रहे तुलसी मार्ग महाराणा प्रताप मार्केट बाजारों को शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसी के साथ सर्कल सजावट व व्यक्तिगत सजावट वालों को भी पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। समारोह में एल.एन.जे. गु्रप सहप्रायोजक के रूप में अपनी भागीदारी निभायेंगे। एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि दीपावजी सजावट पुरस्कार विरतण समारोह में पिछले वर्ष 2023 व 2024 के सामूहिक सजावट, व्यक्तिगत सजावट व सर्कल सजावट के पारितोषिक भी इसी समारोह में दिये जायेंगे। समारोह के पश्चात् यूनेस्को के सभी सदस्यों की उपस्थिति में जिला यूनेस्को एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी गठित करने का भी निर्णय लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UNESCOs Meet and Diwali Decoration Prize Distribution Ceremony on November 16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, unesco, sneh milan, diwali decoration prize distribution ceremony\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved