• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्रकार पर हमले के विरोध में अल्टीमेटम, उच्च स्तरीय जांच की मांग, 72 घंटे में फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं तो धरना प्रदर्शन

Ultimatum issued against attack on journalist, demands high-level investigation - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । थाना क्षेत्र में पत्रकार श्याम विजय पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में क्षेत्रीय पत्रकारो ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ललित डीडवानिया को ज्ञापन सौपकर प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:10 बजे पत्रकार श्याम विजय पर उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने रास्ता रोककर हमला किया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनके गले से करीब 30 ग्राम सोने की चेन और ₹11 हजार नकद भी छीन लिए। मामले में थाना बिजौलिया में दर्ज की गई है। पत्र में बताया गया है कि पुलिस द्वारा एक नामजद आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया जाना सराहनीय है, लेकिन नगर पालिका में कार्यरत संविदा कर्मचारी योगेश अहीर सहित अन्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक एवं प्रशासनिक दबाव के कारण इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे वे खुलेआम घूम रहे हैं और भय का माहौल बना हुआ है।
प्रेस ट्रस्ट ने इस घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मांग की है कि मामले की पारदर्शी जांच करवाई जाए, संबंधित नगर पालिका कर्मचारी को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा दी जाए तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति लागू की जाए।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 72 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो प्रेस ट्रस्ट बिजौलिया द्वारा नगर पालिका चौक पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ultimatum issued against attack on journalist, demands high-level investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ultimatum issued, against, attack, journalist, demands, high-level, investigation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved