• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Two cousins die in Bhilwara due to falling celestial electricity - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर इलाके में मंगलवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सहाड़ा कस्बे में हुई। इसे लेकर कस्बे में शोक छा गया। गंगापुर थाना प्रभारी बंशीलाल पांडर ने बताया कि सहाड़ा कस्बा निवासी शिवलाल (25) पुत्र कन्हैयालाल सैन व उसका चचेेरा भाई कैलाश (33) पुत्र प्रभुलाल सैन मंगलवार को खेत में कृषि कार्य करने गये। दोपहर में अचानक बारिश शुरू हुई और इस दौरान आकाशिय बिजली भी गिरी। बिजली इन दो चचेरे भाइयों पर गिरी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों शव कब्जे में कर गंगापुर अस्पताल पहुंचाये। उधर, चचेरे भाइयों की मौत की खबर से सहाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही सहाड़ा तहसीलदार नारायण लाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे।उधर गंगापुर उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर भण्डारी भी मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two cousins die in Bhilwara due to falling celestial electricity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two cousins die in bhilwara due to falling celestial electricity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved