• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बलात्कार और हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused of rape and murder arrested - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। विगत दिनो मंगरोप थाना क्षेत्र मे महिला विमला कंवर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन तथा माधव उपाध्याय (आईपीएस) के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीमो ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 09.11.2025 को सुबह थाना मंगरोप पर सुचना मिली कि सरहद सालरीया में माधोपुरा रोड पर रोड की साईड में एक महिला की लाश पडी है। मृतका की शिनाख्त श्रीमती विमला कंवर पत्नि अर्जुुन सिंह राजपुत उम्र 30 वर्ष जाति राजपुत निवासी कच्ची बस्ती कांवाखेडा थाना कोतवाली जिला भीलवाडा के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान के क्रम मे अज्ञात मुल्जिमानो की तलाश हेतु बीटीएस लोकेशन, मृतका की घटना दिनांक को घर से रवाना होने से लेकर फेक्ट्री व जिस स्थान पर मृतका की लाश पडी हुई मिली उक्त स्थानो के मध्य पडने वाले समस्त सीसीटीवी केमरो की फुटेज प्राप्त कर गहन विश्लेषण कर अज्ञात मुल्जिमानो की तलाश की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन से मृतका श्रीमति विमला कंवर के साथ मे रास्तेे में पडने वाले ठेके पर मृतका के साथ दो लडके एक अण्डे की दुकान पर शराब सेवन करते हुए तथा आपस मे बातचीत करते हुए मृतका को मोटरसाईकिल पर बीच मे बिठाकर तीनो एक ही मोटरसाईकिल पर चितौड रोड की तरफ जाते हुए दिखाई दिये। बाद मे तीनो ने सुनसान जंगल मे जाकर शराब का सेवन किया और मृतका की इच्छा के विरूद्व जबरन बलात्कार किया। जिससे मृतका आरोपीगणो से पीछा छुडाकर भागती हुई रोड पर आई। इसी बीच इसी बीच अन्धेरे मे आ रहे टेªक्टर ट्राॅली से टकर हो जाने से उसकी मौत हो गई। आरोपियो ने मृतका को रोड़ से घसीटकर सबूत मिटाने की नियत से झाडियो मे लाश को फेंककर फरार हो गये। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त ट्रेक्टर व चालक को भी हिरासत मे ले लिया। इस कार्यवाही मे विजय मीणा उनि,आशीष मिश्रा सउनि साईबर सैल,मनीष कुमार हैड कानि 1300,दीपक हैड कानि 858,किशोर हैड कानि 1957,चन्द्रपाल सिह हैड कानि 278,अशोक कडवा हैड कानि,कालूराम धायल हैड कानि 1489,बाबुलाल हैड कानि 243,पिन्टू कानि 494,गोपाल कानि 979,कन्हैया लाल कानि 1747,शंकर कानि 2197,राकेश कानि,कमल कुमार,पवन कानि 1113, बनवारी कानि 1949, असलम कानि 1951, घीसू लाल कानि 1667,दलीप सिह कानि 1504, दिलीप सिह कानि 581,हरवीर सिह कानि 1725,पवन कानि 1692,जोगेन्द्र सिह कानि 1232,राकेश ताखर कानि 1814,धोलाराम कानि 2118 का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two accused of rape and murder arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, woman, rape, murder, two accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved