भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास के अधिकारियो द्वारा शहर के विकास की बजाय पेराफेरी क्षेत्र के गावों में विकास करने एवं बजट का अधिकतम् खर्चा पेराफेरी क्षेत्र के गांव में करने के विरोध में सैकड़ो शहरवासियों ने गुरूवार को नगर विकास न्यास कार्यालय के बाहर ऊंट के साथ धरना प्रदर्शन किया। शहरवासियों का कहना है कि न्यास द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्य ऊंट के मुंह में जीरा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एडवोकेट आजाद शर्मा ने कहा कि न्यास में छोटे से छोटा काम बिना दलालों के नही होता है। न्यास की फाइलें कर्मचारी की जगह दलाल लेकर घूमते रहते है। कई दलाल तो सरकारी फाइले घर तक लेकर जाते है। यहां तक कि आमजन न्यास के भूखण्ड खरीदने में भी हिचक रहा है,क्योकि अब तक न्यास के कई बिना विक्रय किये भूखंडों के पट्टे भू माफियाओं एवं दलालों के इशारो पर अन्यत्र के नाम बन चुके है। पिछले कई दिनो में अब तक कई मामले सामने आ चुके है। जिनमें न्यास के भूखंडों की जमकर बंदरबांट हुई है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे अजय आर्य की कुछ शहरवासियों के साथ कहा सुनी भी हुई। बाद में शहरवासियों ने न्यास परिसर में ही स्थित हनुमान जी के मंदिर में भ्रष्टाचार रोकने एवं अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के नाम पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope