• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ कल

The office of the Shri Shiv Mahapuran Katha Organizing Committee will be inaugurated tomorrow. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। देश के प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से धर्मनगरी भीलवाड़ा में 8 से 14 अप्रेल तक आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए कथा आयोजक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ शनिवार दोपहर 12.15 बजे होगा। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि हेड पोस्टऑफिस के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास स्थित इस कार्यालय का शुभारंभ कथा आयोजन के सूत्रधार महन्त बाबूगिरीजी महाराज एवं भीलवाड़ा के विभिन्न संत महात्माओं के सानिध्य में होगा। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी करेंगे। आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर होने वाले इस आयोजन को एतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। मैदान पर सफाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है एवं आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे जा रहे है। कथा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व 7 अप्रेल को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन होगा। इसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सिर पर मंगलकलश धारण करके चलेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The office of the Shri Shiv Mahapuran Katha Organizing Committee will be inaugurated tomorrow.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: office, shri shiv mahapuran katha, organizing, committee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved