• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द.रा.प्रा. माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन, सीमा कोगटा दुबारा अध्यक्ष चुनी गईं

The leadership selection process for the D.R.P. Maheshwari Mahila Sangathan was unanimous - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के निर्देशन में दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की वर्ष 2026–29 की चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुई। इस प्रक्रिया में सीमा कोगटा (भीलवाड़ा) को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी एवं पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा के सानिध्य में, आयोजक संस्था तहसील जहाजपुर माहेश्वरी महिला मंडल तथा जिला भीलवाड़ा के आतिथ्य में आयोजित की गई। चुनाव पर्यवेक्षक उर्मिला कलंत्री और चुनाव अधिकारी अल्पना कचोलिया के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुई। मंच संचालन हेमा मुंदड़ा व मोना डाड ने किया। जहाजपुर नगर अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा और सचिव रंजना मालू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला भीलवाड़ा माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का उपरना पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
चयन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई, जिनमें सचिव – मंजू गांधी (उदयपुर), कोषाध्यक्ष – प्रेमलता चेचानी (राजसमंद), संगठन मंत्री – कृष्णा समदानी (चित्तौड़गढ़), को निर्विरोध चुना गया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
अंत में प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कौशल्या गट्टानी, मनोरमा कालिया, विनीता बाहेती, चंदा नामधर, सरिता न्याति, सरस्वती रानधड़, पूनम भदादा, पुष्पा राठी, संध्या आगीवालकविता बलदवा, सरोज गट्टानी, मानकवर काबरा, भारती बाहेती, राखी राठी, निशा काकाणी सहित भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़, राजसमंद, प्रतापगढ़ जिले से प्रदेश की कई सदस्याएं उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The leadership selection process for the D.R.P. Maheshwari Mahila Sangathan was unanimous
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leadership selection, process, drp, maheshwari mahila sangathan, unanimous, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved