• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुनारों के मंदिर में स्वर्णकार महिला मंडल ने उत्साह से मनाया फाग महोत्सव, गुलाब की वर्षा के बीच गूंजे भजन

The Goldsmith Women Association celebrated the Phag Festival with great enthusiasm at the Goldsmith Temple - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के जूनावास में सुनारों के मंदिर में बीती रात स्वर्णकार समाज की महिलाओं द्वारा फाग महोत्सव का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। फाल्गुन मास की मस्ती और भक्ति के इस संगम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के दरबार में दीप प्रज्वलन और भजनों के साथ हुई। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां गूंजी, पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गुलाब की वर्षा रही, जहां पुजारी ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर होली खिलाई। इस अवसर पर भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं और बच्चे जमकर झूमे। फाग के पारंपरिक गीतों के बीच बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे उत्सव का रंग और भी गाढ़ा हो गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। मंदिर के पवित्र वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में आपसी प्रेम और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
मीडिया प्रभारी ज्योति कुंदन सोनी ने बताया कि अतिथि के रूप मे स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष संजना सोनी, मंत्री रेखा डसानिया, मंगला सोनी, रज्जु, कृष्णा सोनी, उषा सोनी, बिंदु सोनी, अक्षु, वर्षा सोनी, इन्दिरा सोनी और आशा सोनी सहित समाज की अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Goldsmith Women Association celebrated the Phag Festival with great enthusiasm at the Goldsmith Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goldsmith, women association, celebrated, phag festival, great, enthusiasm, goldsmith temple, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved