• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाईचारा कमेटी ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष अली हैदर का अभिनंदन

The Bhaichara Committee felicitated newly elected President Ali Haider. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। पहली बार डिजिटल मतदान से हुए यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अली हैदर ने सर्वाधिक 5336 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को पराजित किया । अली की इस शानदार जीत पर सुभाष नगर भाईचारा कमेटी ने बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित उनके पिता पीसीसी सदस्य याकूब मोहम्मद का फूल मालाओं के साथ मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। भाईचारा कमेटी के पदाधिकारियों ने अली हैदर को बधाई और मुबारकबाद देकर उम्मीद जताई कि यूथ कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष पद से शुरू हुई हैदर अली की अपनी सियासी यात्रा को उनके दादा श्री मरहूम मांडल विधायक हफीज मोहम्मद की विरासत को आगे बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगी । मरहूम हफीज मोहम्मद भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और स्वर्गीय मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के दौर में भीलवाड़ा जिला प्रमुख बने तथा उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद भी बखूबी जिम्मेदारी के साथ निभाया और उन्हें मेवाड़ का सबसे बड़ा मुस्लिम लीडर माना जाता रहा परंतु वह हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक बन रहे, कमेटी ने अली हैदर को अपने दादा के संस्कारों को आगे बढ़ाने की सलाह दी।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक शहजाद खान, सदर नाहर खां कायमखानी, नायब सदर फूल मोहम्मद, महासचिव डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी, खजांची फखरुद्दीन शेख, बंटी पठान, चांद बाबू, शाहिद खान , सलीम मंसूरी मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Bhaichara Committee felicitated newly elected President Ali Haider.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhaichara committee, felicitated, newly elected, president ali haider, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved