• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरि शेवा आश्रम में फरवरी माह में होने वाले सनातन मंगल महोत्सव के बैनर का हुआ भव्य रूप से विमोचन

The banner for the Sanatan Mangal Mahotsav, to be held in February, was released in a grand ceremony at Hari Sheva Ashram. - Bhilwara News in Hindi

-19 से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा विशाल सनातन महोत्सव -आश्रम के तीन ब्रह्मचारी लेंगे दीक्षा दान

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले विशाल सनातन मंगल महोत्सव के बैनर का विमोचन आज बुधवार को किया गया। विमोचन का शुभ कार्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के आशीर्वाचन से विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार व शुभकामनाओं के साथ संपन्न किया। सनातन महोत्सव 19 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें आश्रम के तीन ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ को दीक्षा दान दिया जाएगा, वहीं प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, कथा, यज्ञ एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि, अनंत श्री विभूषित कार्ष्णिक पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री स्वामी गुरु शरणानंद महाराज वृंदावन मथुरा (रमण रेती), अनंत श्री विभूषित स्वामी महामंडलेश्वर बाबा कल्याण दास महाराज (तपस्वी बाबा) कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक व अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी आनंद भास्करानंद महाराज गुरु गंगेश्वर धाम (दिल्ली) के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा और इस अवसर पर देवभूमि भारत से लगभग 250 संत-महात्मा पधारकर आयोजन को अपने सान्निध्य से पवित्र करेंगे। वहीं काशी और वृंदावन के अनुभवी आचार्य एवं विद्वान ब्राह्मण वेदिक विधान से हवन, यज्ञ, पूजन और अर्चन की श्रृंखला को संपन्न करेंगे, जिससे आश्रम परिसर दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिकता से सराबोर रहेगा। हरिशेवा उदासीन आश्रम में आयोजित होने वाला यह महोत्सव शहर ही नहीं, पूरे देश व विदेश में सनातन वाणी की गूंज करेगा। भगवान विष्णु के पंचकुण्डीय यज्ञ में से एक यज्ञ का जजमान नगर निगम के महापौर राकेश पाठक ने स्वयं बनने की इच्छा की हैं।
यह कार्यक्रम होंगे आयोजित
पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, रासलीला, श्रीमद् भागवत के 108 मूल पाठ, शतचंडी पाठ, श्रीमद् भागवत गीता अखंड पाठ, अखंड पाठ श्री रामचरित मानस, अखंड पाठ श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर, अखंड राम नाम संकीर्तन, संत समागम-संत दर्शन, दिनांक 19 फ़रवरी को श्रीमद् भागवत महापुराण पोथी यात्रा, 25 फरवरी को दीक्षार्थी संतों व अन्य महापुरुषों की नगर परिक्रमा शोभायात्रा तत्पश्चात 26 फ़रवरी को दीक्षा दान समारोह व संत प्रवचन एवं समस्त सनातन समाज का भंडारा आदि कार्यक्रम रहेगा। इसमें विशेष सभी सनातनियों संगत-पंगत, भाषा और वस्त्र भूषण एक रहेंगे।
यह रहे उपस्थित
विमोचन समारोह में संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी कुनाल, मिहिर, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, आश्रम के सचिव हेमंत वच्छानी, पल्लवी वच्छानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र जाजू, भगवान सिंह चौहान, सुरेश गोयल, कन्हैयालाल स्वर्णकार, रमेश मूंदड़ा, अशोक मूंदड़ा, हीरालाल गुरनानी, रामचंद्र मूंदड़ा, पार्षद ओम पाराशर साईंराम, ईश्वर आसनानी, मुरलीधर कोली, अम्बालाल नानकानी, महावीर खंडेलवाल, किशोर कृपलानी, पुरुषोत्तम परियानी, कन्हैयालाल मोरयानी, रमेश राठी, इंद्र अवतानी, राजा टिकयानी, महेश नावानी, बजरंग जांगिड़ सहित कई सनातन धर्मप्रेमी उपस्थित

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The banner for the Sanatan Mangal Mahotsav, to be held in February, was released in a grand ceremony at Hari Sheva Ashram.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banner, sanatan mangal mahotsav, hari sheva ashram, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved