• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में 11वां आयुर्वेद दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

The 11th Ayurveda Day celebrations were held with great enthusiasm at the Ayurveda University, Jodhpur. - Bhilwara News in Hindi

मुख्य अतिथि डॉ. विकास राजपुरोहित, चिकित्सालय अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने की। विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान एवं अनुभव का समन्वय जनस्वास्थ्य के लिए होगा उपयोगी -- डॉ विकास राजपुरोहित

कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों को आधुनिक संदर्भों में प्रभावी रूप से समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का किया आह्वान ।
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के सुश्रुत सभागार मे 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की प्रेरणा से विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विकास राजपुरोहित, चिकित्सालय अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. ब्रह्मानन्द शर्मा, विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग स्वास्थवृत्त एवं योग, द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत कार्यक्रम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद विषय पर दो विशेष शैक्षणिक व्याख्यान आयोजित किए गए। डॉ. सौरभ अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर तथा डॉ. भानुप्रिया चौधरी, एसोसिएट प्रोफेसर ने आयुर्वेद के विभिन्न आयामों, स्वस्थ जीवनशैली तथा वर्तमान समय में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर सारगर्भित व्याख्यान दिए।
11वें आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत पीजीआईए द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, आयुर्वेदिक आहार प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक व्याख्यान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित संदेशों को रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया।
स्वास्थ्य शिविरों एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवन-दृष्टि है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान में आयुर्वेद के सिद्धांत अत्यंत उपयोगी हैं।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस जैसे आयोजन आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं आमजन को स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन कर उन्हें आधुनिक संदर्भों में प्रभावी रूप से समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि डॉ. विकास राजपुरोहित, चिकित्सा अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर ने कहा कि वर्तमान समय में जीवनशैली से संबंधित रोगों की बढ़ती चुनौती के बीच स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम के लिए आयुर्वेद की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान एवं अनुभव का समन्वय जनस्वास्थ्य के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।नव नियुक्त छात्रसंघ सदस्यों को दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण बोर्ड द्वारा नव नियुक्त छात्रसंघ के सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ भी दिलाई गई। छात्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अरुण दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय एवं छात्र हित में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने, अनुशासन बनाए रखने तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. चन्दन सिंह, प्राचार्य, पीजीआईए, द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, कुलगुरु महोदय , विश्वविद्यालय के अधिकारियों, वक्ताओं, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियां आयुर्वेद के ज्ञान को समाज तक पहुंचाने, विद्यार्थियों में आयुर्वेद के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सोहन लाल, प्रो. गोविंद प्रसाद गुप्ता, डीन, फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद, प्रो. महेंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग रचना शरीर, प्रो. राजाराम अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक, प्रो. देवेंद्र चाहर, डीन रिसर्च, प्रो. दिनेश चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी, डॉ. अरुण दाधीच, अध्यक्ष, छात्र कल्याण बोर्ड, प्रो. हरीश सिंघल, आईटी प्रभारी, प्रो. गौरव नागर, प्राचार्य, यूसीएच जोधपुर तथा डॉ. चंद्रभान शर्मा, प्राचार्य, यूसीएनवाईएस सहित विश्वविद्यालय के आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकायों के अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The 11th Ayurveda Day celebrations were held with great enthusiasm at the Ayurveda University, Jodhpur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 11th ayurveda day celebrations, ayurveda university, jodhpur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved