• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज का तेली समाज युवा समिति ने किया अभिनंदन

Teli Samaj Youth Committee Honors Mahamandaleshwar Babugiri Ji Maharaj - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित भव्य श्रीशिव महापुराण कथा के पावन सानिध्य में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत श्री बाबूगिरी महाराज के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर विधिवत पट्टाभिषेक के बाद पूरे वस्त्रनगरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा उनके अभिनंदन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में तेली समाज युवा समिति, भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने महाराज श्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों ने महामंडलेश्वर बाबूगिरी जी को पारंपरिक उपरणा ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर तथा स्मृति स्वरूप भव्य चित्र भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समिति के कैलाशचंद्र आसरवा, मोहनलाल दिया, दीपक गुटकणिया, प्रहलाद राय तेली, सुखदेव झरवाल, कैलाश मांदरिया, राकेश पचलोड़िया एवं सावन दिया सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजजनों ने महाराज श्री के इस नए दायित्व को सनातन धर्म एवं भीलवाड़ा के गौरव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के पश्चात संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन एवं महामंडलेश्वर पद की प्राप्ति के बाद विभिन्न समाजों के लोग मंदिर पहुंचकर महाराज श्री के दर्शन कर रहे हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनकल्याण की कामना के साथ आशीर्वाद ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teli Samaj Youth Committee Honors Mahamandaleshwar Babugiri Ji Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teli samaj, youth committee, babugiri ji maharaj, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved