• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहधार्मिक सेवा के माध्यम से घर से उड़ान एक कदम नारी आत्मनिर्भरता की ओर कार्यक्रम का आयोजित

Taking Flight from Home Through Community Service: A Step Towards Women Self-Reliance Program Organized - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जीतो भीलवाड़ा चेप्टर लेडीज विंग द्वारा सहधार्मिक सेवा के माध्यम से नारी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने के लक्ष्य से विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम घर से उड़ान का आयोजन किया गया। लेडिज प्रोजेक्ट के वर्तिकल्स उड़ान बी2बी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को चैधर डांगी जीतो हाउस परिसर में किया गया। जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन नीता बाबेल ने बताया कि प्रतिभागियों को न्यूनतम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, व्यवसाय योजना, मूल्य निर्धारण, लाभ प्रबंधन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। लेडीज विंग की मुख्य सचिव अर्चना पाटोदी द्वारा सभी सफल महिला उद्यमियों की जानकारी के साथ उन्होने व्यवसायिक नवाचार एवं उन्नयन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए, कार्यक्रम में प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के उपयोग के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। इस आयोजन के माध्यम से महिला सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, नेटवर्किंग मजबूत करने और नए व्यावसायिक अवसरों के लिए प्रोत्साहन मिला। इस कार्यक्रम मे महिला उद्यमियों द्वारा विभिन्न तरह की स्टॉल्स के माध्यम से भी अपने कार्य कौशल का प्रदर्शन किया गया। इन स्टॉल के रूप में प्रिया डूंगरवाल की बैलेंस्ड बाइट्स, पूनम जैन (श्री नाकोड़ा एजेंसी) (किट,खाखरे ), भव्या कांकरिया का कनिंग -केक्स एवं कुकीज, पायल मेहंदी आर्ट, हस्तनिर्मित राखी एवं आर्ट क्रॉफ्ट, होम डेकोरेशन,गिर नेचुरल,मोनिका मारू का मेड़तिया स्वीट फूड आइटम डॉली जैन का अर्री क्रिएक्शन सिद्धि बाबेल का सिद्धि क्रिएशन आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन नीता बाबेल, लेडिज विंग मुख्य सचिव अर्चना पाटोदी, इवैंट कन्वीनर सुमन लोढ़ा, को -कन्वीनर लाड मेहता,अनुराधा चैधरी, सुमन दुग्गड़,अमिता बाबेल,सपना तातेड़,रजनी सिंघवी,वनिता बाबेल,मनीषा खजांची,रश्मि लोढ़ा,मनीषा मेहता,मोनिका रांका,वाइब्स क्लब की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल,पलक जैन,प्रिया जैन,प्रीति सुराणा,अनीता जैन,पूनम जैन,साक्षी जैन,पिंकी हिरणिया,किरण सेठी,शिल्पा गुरनानी,वनिता भाणावत,सिद्धि बाबेल,सुरुचि कोठारी,प्रियंका चैधरी,ज्योति आर्य,दीपा गुप्ता,भाव्या कांकरिया, सुमिता कांकरिया,ममता मारू,रिया लोढ़ा,निकिता चैधरी,धु्रव गोखरू,चरत गोखरू आदि सदस्य उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Taking Flight from Home Through Community Service: A Step Towards Women Self-Reliance Program Organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: taking flight, home through community, service, step towards, women, self-reliance, program, organized, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved