• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुवाणा पंचायत समिति को बीडीओ ने विद्यायक से ठेके पर छुडा रखी है-पूर्व राजस्व मंत्री जाट

Suwana Panchayat Samiti is being run on contract by the BDO under the BJP MLA influence - Former Revenue Minister Jat - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा, (प्रकाश चपलोत जैन)। पूर्व राजस्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस पार्टी देहात भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा योजना को बचावों अभियान के तहत मांडल विधानसभा क्षेत्र की सुवाणा पंचायत समिति मुख्यालय परिसर में स्थित सुवाणा ग्राम पंचायत कार्यालय पर आयोजित कांगे्रस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुवाणा पंचायत समिति को विकास अधिकारी ने भाजपा विद्यायक से ठेके पर छुडा रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि भाजपा विद्यायक ने एक ही विकास अधिकारी को तीन-तीन (सुवाणा,माण्डल,करेडा) पंचायत समिति को ठेके पर दे रखी है। यहीं नहीं माण्डल विधानसभा क्षेत्र मे छः से लेकर आठ ग्राम पंचायतों पर एक ही ग्राम विकास अधिकारी को लगा रखा है। हठधर्मिता इतनी है कि आयें दिन ग्राम पंचायतों की आईडी बंद कर दी जाती है,जबकि कानून के अनुसार ग्राम पंचायतों की आईडी बन्द नहीं की जा सकती है। पूर्व राजस्व मंत्री जाट ने इससे पूर्व रीछडा, बडा महुआ, खायडा, सीदडियास एवं कोदूकोटा सहित अन्य कई ग्रामों में जीरामजी योजना के खिलाफ एवं मनरेगा योजना के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील चपलोत,विकास सुवालका एवं पूर्व सरपंच अमित चैधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं सुवाणा पंचायत समिति के विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर के अन्दर कांगे्रस कार्यकर्ताओं की बैठक मनरेगा योजना के तहत होना गलत है। मैंने भी वीडियों देखा है,ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस देकर जवाब तलब किया जायेंगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि मेरे पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियों भेजा है,ग्राम पंचायत परिसर के अन्दर सरकार के खिलाफ कांगे्रस कार्यकर्ताओं की बैठक लेना गलत है। जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही हेतु कहा गया है।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कालू लाल गुर्जर ने बताया कि जीरामजी योजना के खिलाफ ग्राम पंचायत परिसर के अन्दर बैठक होना गलत है। जिस अधिकारी ने बैठक करने की अनुमति दी है उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
वर्तमान भाजपा के मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने कहा कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suwana Panchayat Samiti is being run on contract by the BDO under the BJP MLA influence - Former Revenue Minister Jat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suwana panchayat samiti, contract, bdo, bjp mla, former revenue minister jat, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved