• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुवाणा स्थित जैन स्थानक में मनाया पर्युषण पर्व आराधना का छठा दिन

Sixth day of Paryushan festival worship celebrated at Jain place in Suwanna - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के समीप सुवाणा कस्बे स्थित वद्र्वमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के उपासरे शीतल भवन में शीतल स्वाध्याय संघ भीलवाड़ा के निर्देशन मे स्वाध्यायी बहिनों द्वारा पर्युषण पर्व की आराधना का कार्यक्रम पिछले पांच दिनों से अनवरत् चल रहा है। शीतल स्वाध्याय संघ भीलवाड़ा की और से स्वाध्यायी बहिन मैना बापना पत्नी महेन्द्र कुमार बापना एवं मधू बाबेल पत्नी नरेन्द्र कुमार बाबेल द्वारा प्रतिदिन प्रार्थना,अंतगढ सूत्र का वाचन,प्रवचन,कल्पसूत्र का वाचन,सामूहिक नवकार मंत्र का जाप, प्रतिक्रमण, दयाव्रत, प्रश्न मंच,अन्तराक्षरी एवं विभिन्न अन्य धार्मिक क्रियाकलापों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चो की विशेष भागीदारी हो रही है। रविवार को पर्युषण पर्व आराधना का छठा दिन मनाया गया। धर्मसभा में लक्की ड्रॉ के माध्यम से 05 भाग्यशाली श्रावक-श्राविकाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रतिदिन प्रवचन में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को प्रभावना का वितरण किया जा रहा है। धर्म सभा का संचालन श्री संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश चपलोत जैन द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sixth day of Paryushan festival worship celebrated at Jain place in Suwanna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, paryushan festival, worship program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved