• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 मार्च का भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

Shrimad Bhagwat Katha, March 11th to 17th, kicked off with a grand Kalash procession - Bhilwara News in Hindi

ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड, भीलवाड़ा में भीलवाड़ा। श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 मार्च तक ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड, भीलवाड़ा में 51 कलश यात्रा व भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। इसमें भक्तजन भजनों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। विशेष अनुग्रह श्रीमती अरुणा पारीक (धर्मपत्नी) आयोजक हर्षवर्धन, प्रहलाद, बालमुकुंद, बालस्वरूप, रविशंकर, विवेक पारीक एवं समस्त पारीक परिवार (खजूरी वाले) भीलवाड़ा ने बताया कि स्व. श्री जगदीश प्रसाद पारीक की पावन पुण्य स्मृति में मेवाड़ धरा के सुप्रसिद्ध अथर्ववेदाचार्य श्रद्धेय कथावाचक भगवती कृष्ण महाराज के मुखारविंद द्वारा पितृ मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो 17 मार्च मंगलवार तक ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड शास्त्रीनगर भीलवाड़ा में मध्यान्ह 12:15 बजे से 4:15 बजे तक की जाएगी।
श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ बुधवार को शोभायात्रा के साथ प्रात श्री राम मंदिर (श्याम विहार कॉलोनी) से प्रारंभ होकर गाजे - बाजे, 51 कलश के साथ श्याम विहार, निवास स्थान, बालाजी मंदिर होते हुए कथा स्थल ऋष्य श्रृंग संस्थान पर पहुंची। पारीक परिवार द्वारा अधिक से अधिक कथा श्रवण करने भक्तों को पहुंचने का आव्हान किया जा रहा है। प्रथम दिन कथावाचक भगवतीकृष्ण महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य, वैदिक मंत्रोच्चार देव आव्हान, पितृ आव्हान किया गया। शीतला अष्टमी पर्व एवं फागोत्सव में सावरों तेरे से मन लगा बैठे, हे मुरली वाले, रंग मत डाले रे सावरिया जैसे भजनों पर पांडाल भक्तिमयता के साथ फूलों से होली खेलते हुए भक्त झूम उठे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shrimad Bhagwat Katha, March 11th to 17th, kicked off with a grand Kalash procession
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shrimad bhagwat katha, grand, kalash procession, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved