• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

70वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शिवदेव सिंह राणावत ने जीते 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक

Shivdev Singh Ranawat won two gold and one silver medal in the 70th District-Level Swimming Competition. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। विटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग के कक्षा 11 के प्रतिभावान छात्र शिवदेव सिंह राणावत ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। शिवदेव सिंह ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया। शिवदेव सिंह राणावत ने 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। छात्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने शिवदेव सिंह राणावत का पारंपरिक रूप से उपरणा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन एवं आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवदेव सिंह की यह स्वर्णिम सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
समारोह के दौरान उप प्रधानाचार्य धीरज कुमार जोशी, राउमावि बड़ा महुआ के प्रधानाचार्य अटल बिहारी वैष्णव, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक ज्योति खटीक, विक्रम चौधरी एवं मीडिया प्रभारी प्राध्यापक सत्येन्द्र माली उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivdev Singh Ranawat won two gold and one silver medal in the 70th District-Level Swimming Competition.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivdev singh ranawat, won two gold, silver medal, district-level swimming competition, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved