• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा में सेवा नियमों को ठेंगा, सरकारी चिकित्सा शिक्षक कर रहे मरीजों से अवैध कमाई

Service Rules Flouted in Bhilwara: Government Medical Teachers Illegally Earning from Patients - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा, (प्रकाश चपलोत जैन) |

भीलवाड़ा शहर में सरकारी चिकित्सा शिक्षक सेवा नियमों की अनदेखी करते हुए निजी प्रैक्टिस कर मरीजों से अवैध रूप से कमाई कर रहे हैं। आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दायित्वों को ताक पर रखकर कई चिकित्सक चोरी-छिपे निजी क्लीनिकों पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि इस पर रोक लगाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सकों पर है, वे भी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सांगानेर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कई चिकित्सा शिक्षक शहर सहित आसपास के कस्बों में निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। जबकि राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी, जयपुर के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार किसी भी एमबीबीएस डिग्रीधारी चिकित्सा शिक्षक को कार्यस्थल से 25 किलोमीटर से अधिक दूरी पर निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं है। साथ ही निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को शपथ पत्र देना अनिवार्य है तथा उनके वेतन से 10 प्रतिशत एनपीए की कटौती का प्रावधान भी है। नियमों के तहत चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस में ली जाने वाली फीस की जानकारी भी देनी होती है।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि चिकित्सक अपने राजकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करते हैं तो इसे राज्यादेश की अवहेलना माना जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
उपभोक्ता अधिकार समिति के जिलाध्यक्ष अरविन्द पोखरना ने आरोप लगाया कि भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत कई चिकित्सक निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अधिकांश जांचें बाहर निजी क्लीनिकों पर कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पोखरना ने सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Service Rules Flouted in Bhilwara: Government Medical Teachers Illegally Earning from Patients
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: service rules, flouted in bhilwara, government medical teachers, illegally earning, patients, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved