• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेठ मुरलीधर मानसिंहका विद्यालय में पुस्तकालयाध्यक्षों की संगोष्ठी गुरूवार को

Seminar of librarians at Seth Muralidhar Mansinghka School on Thursday - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । राजस्थान पुस्तकालय सेवा परिषद राज लिसा की दो दिवसीय कार्यशाला सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या विद्यालय में 8 व 9 फरवरी गुरूवार व शुक्रवार को आयोजित होगी।

राज लिसा अध्यक्ष अरविंद जोशी ने बताया कि संगोष्ठी को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष देवीलाल जाट ने संगोष्ठी हेतु आगंतुकों को आयोजन स्थल पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में बताया। साथ ही दो दिवसीय पुस्तकालय संगोष्ठी में पुस्तकालय में आने वाली समस्याओं पर एवं पुस्तकालय के बेहतर संचालन के लिए सभी पुस्तकालय अध्यक्ष को आपस में मंथन करने का आग्रह किया। उन्होने यह भी बताया कि पुस्तकालय को समय अनुसार हाईटेक एवं डिजिटल बनाने के लिए पुस्तकालय स्वचालन (कंप्यूटर, प्रिंटर एवं बारकोड स्कैनर पुस्तकालय सॉफ्टवेयर) पर चर्चा की जाएंगी।
जिला मंत्री राजेश पुरोहित ने बताया कि संगोष्ठी में प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि वार्ताकार के रूप में भाग लेंगे। प्रांतीय महामंत्री महेश शर्मा निशुल्क पाठ्यपुस्तकों में आने वाली समस्याओं पर समाधान बताएंगे,उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा पुस्तकालय प्रबंधन पर एवं बृजेश शर्मा हाईटेक लाइब्रेरी के बारे में वार्ता करेंगे।
संगोष्ठी में भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के पुस्तकालयाध्यक्ष/ पुस्तकालय प्रभारी/निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रभारी भाग लेंगे बैठक में खेमराज सिंह नरूका, गौरव शर्मा,बालकिशन सोमानी,शिव शर्मा,रणजीत सिंह शेखावत,हनीफ मोहम्मद,कृष्णा शेखावत,संगीता नागोरी,आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seminar of librarians at Seth Muralidhar Mansinghka School on Thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seminar of librarians, at seth muralidhar mansinghka school, on thursday, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved