• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फसल का अधिक उत्पादन लेने के लिए बीजोपचार आवश्यक

Seed treatment is essential for higher crop yields. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। कृषि विभाग के तत्वावधान में फसलों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए बीजोपचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषकों को शत-प्रतिशत बीजोपचार की सलाह दी गई। कृषि विभाग के सहायक निदेशक डा. धीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अधिक उत्पादन के लिए बीजोपचार आवश्यक है बीज उपचार करने से रोगों व कीटों से बीज की सुरक्षा के साथ बीज की अंकुरण क्षमता व फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती हैं। फसलों को रोगों व कीटों से बचाने के लिए विभागीय सिफारिश अनुसार बीजोपचार अवश्य करें,मानसून की अच्छी वर्षा के कारण जिले के बांधों,जलाशयों एवं फॉर्म पौंड में पानी की पर्याप्त उपल्ब्धता के फलस्वरुप रबी सीजन में फसलों का क्षेत्रफल बढ़ने की सम्भावना है। क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई के समय किसानों द्वारा फास्फेटिक उर्वरक के रूप में डीएपी के उपयोग का प्रचलन अधिक है। किसानों द्वारा फॉस्फेटिक उर्वरक के रूप में केवल डीएपी पर अधिक निर्भरता मांग एवं आपूर्ति का अनुपात बिगड़ जाता है साथ ही भूमि में संतुलित पोषक तत्वों की भी आपूत्र्ति नहीं होती है।

कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने कहा कि मृदा जनित, वायु जनित रोगो से बचाव हेतु बीजोपचार जरूर करे। बीजोपचार करते समय हाथों में दस्ताने,मुंह पर मास्क तथा पूरे वस्त्र पहने,बीजोपचार करने से कम खर्च में अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है, अतः किसान अपना बीज एवं दवाई लेकर ग्राम पंचायत में राज्य सरकार की और उपलब्ध कराई गई बीजोपचार मशीन सें निःशुल्क बीजोपचार कर सकते है। सहायक निदेशक व कृषि अधिकारी ने नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड योजनाओं के तहत अनुदानित तारबन्दी,मल्टीपल थ्रेसर,गोर्वधन जैविक योजना में वर्मी बेड एवं मुख्यमंत्री बीज स्वावलम्बन योजना के तहत चना प्रदर्शन का भौतिक सत्यापन एवं किसान सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी संगीता महरानिया,कृषि पर्यवेक्षक मान सिंह मीणा,कृषक मित्र भूरा लाल कुमावत,लक्ष्मण लाल जाट, नारायण सिंह,रामेश्वर प्रजापत,सीता गुर्जर,सहित अनेक प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seed treatment is essential for higher crop yields.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, agriculture department, seed treatment program\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved