• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुष्कर चुनाव में 156 मतों से जीत हासिल की सत्यनारायण भाटी ने, मिलकर करेंगे धर्मशाला का विकास -गोपाल माली

Satyanarayan Bhati won the Pushkar election by 156 votes, will work together to develop the Dharamshala - Gopal Mali - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। ब्रम्हा की नगरी पुष्कर में माली समाज की राष्ट्रीय स्तर की धर्मशाला में मतदान के साथ हुआ संपन्न हुआ। अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन पुष्कर धर्मशाला के चुनाव में सत्यनारायण भाटी ने 156 मतों से जीत हासिल की। भाटी ने कुल हुए हुए मतदान 4901 मतो में से 1727 मत हासिल कर 156 वोटों सेजीत हासिल की। वहीं दूसरे नंबर पर ताराचंद गहलोत डेगाना वाले रहे,जिन्होंने 1574 वोट हासिल किये।

वहीं तीसरे नंबर पर श्याम सोलंकी भकरी वाले रहे जिन्होंने 1571 मत हासिल किये। इनके अलावा 28 वोट निरस्त हुए हैं इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, प्रदेश महामंत्री संगठन भवानी शंकर माली के साथ प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन धर्मशाला पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला,युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सैनी, रूपचंद मारोठिया, मागनीराम,नरसिंह गहलोत, पुखराज सांखला,नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ताराचंद भाटी,राहुल उबाना सहित कई सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत व प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हम सब मिलकर एक अच्छी कार्यकारणी का गठन करेगे,इस धर्मशाला को देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान स्थापित करेंगे और इसके विकास में किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
शांतिपूर्ण मतदान संपूर्ण कराने में सभी चुनाव अधिकारियों कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी प्रत्याशियों व समाज बंधुओ का सहयोग भी अप्रत्यक्षित रहा। इस बार के चुनाव में मतदाताओं से भी ज्यादा समाज बंधुओ का आना चर्चा का विषय रहा, इसे यह तो साबित हो गया कि कहीं ना कहीं माली समाज एकत्रित होने के साथ ही जागरूक भी होने लगा है। यह चुनाव कहीं ना कहीं समाज को एक नहीं दिशा और दशा प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Satyanarayan Bhati won the Pushkar election by 156 votes, will work together to develop the Dharamshala - Gopal Mali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: satyanarayan bhati, won, pushkar election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved