• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जुलाई से सितम्बर माह तक ’संतृप्ति अभियान’ होगा आयोजित

Saturation campaign will be organized from July to September - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जुलाई से सितम्बर माह तक ’संतृप्ति अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके संबंध में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष से जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने संतृप्ति अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में चर्चा की। ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में 4 महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित कार्यों का बैंक द्वारा शिविर लगाकर कार्यों का निस्तारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री जनधन योजना के खोले जाएंगे नये खाते, निष्क्रियों का होगा पुनः सत्यापन जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरो में प्रधानमंत्री जनधन योजना के नये खाते खुलवाए जाने है साथ ही निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन किया जाए।
उन्होंने बताया कि आमजन को जनधन खातों के लिए जागरूक कर नए खातो के प्रति प्रेरित करने का कार्य भी करे। लीड बैंक मैनेजर ने जिला कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 16 लाख से ज्यादा जनधन खाते हैं साथ ही शिविर में जिले का लगभग 1 लाख 30 हजार नये खाते खुलवाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजनाः
जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपए के प्रीमियम में 2 लाख राशि का बीमा कवर है साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपए के प्रीमियम में 2 लाख का कवर शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को इन योजनाओं के संबंध में जागरूक कर प्रोत्साहित करे।
अटल पेंशन योजनाः
उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी जाए और इस योजना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करे ताकि जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके । जिला कलेक्टर ने महिला अधिकारिता, महिला बाल विकास, चिकित्सा विभाग, राजीविका, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजीविका, आशा, साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और मनरेगा श्रमिकों को इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा जोड़कर लाभ दिलाने के लिए काम करें। इसके अलावा, अधिकारियों को शिविरों की मॉनिटरिंग करने और शिविरों का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देश दिए ।
आवश्यक दस्तावेजों की दे जानकारी
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन को आवश्यक दस्तावेजों के बारे में पूर्व में ही जानकारी दें, ताकि वे शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आ सकें। बैंक प्रतिनिधियों को भी सजग रहकर प्रभावी रूप से आमजन के कार्यों को करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, उन्हें सशक्त बनाना एवं ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
बैठक में जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, मुख्य आयोजना अधिकारी सोनल राज, महिला एवं बाल विकास उप निदेशक राजकुमारी खोरवाल, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नगेंद्र तोलंबिया सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saturation campaign will be organized from July to September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, saturation campaign, district collector, jasmeet singh sandhu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved