• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्ञानावर्णीय कर्म क्षय करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता सरस्वती अनुष्ठान-कुमुदलताजी म.सा.

Saraswati Anushthan provides a golden opportunity to destroy the karma of knowledge - Kumudlataji M.S. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। ज्ञानावर्णीय कर्म बांधना आसान पर भोगना मुश्किल होता है। पुण्य घटने से ज्ञान का भी क्षय होता है। ज्ञानावर्णीय कर्म का बंध होने पर ज्ञान की आराधना करके इसे खपा सकते है। ज्ञान की आराधना का ये सुअवसर ज्ञानपंचमी पर मां सरस्वती अनुष्ठान में शामिल होकर भीलवाड़ावासियों को प्राप्त हो रहा है। ये विचार श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्या श्री कमलावतीजी म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. ने आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा सुभाषनगर श्रीसंघ के तत्वावधान में दिवाकर कमला दरबार में शनिवार को प्रवचन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती से जुड़े विभिन्न प्रतीकों का महत्व बताते हुए कहा कि विद्या की देवी आराधना बसंत पंचमी पर ही नहीं ज्ञानपचंमी पर भी होती है। मां सरस्वती की माला फेरते समय मन एकाग्रचित होने पर ज्ञान की प्राप्ति होती है। उनके हाथ का कमल संदेश देता है कि कीचड़ में रहकर भी निर्लिप्त एवं निर्विकार रहा जा सकता है। साध्वी कुमुदलताजी म.सा. ने कहा कि अज्ञानता ज्ञान का दीपक बुझा देती है। दुर्गुणों को छोड़ सद्गुणों को ग्रहण करे एवं जीवन में ज्ञान रूपी मोती को चुने। धर्मसभा में महाप्रज्ञाजी म.सा. ने प्रेरणादायी भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वास्तुशिल्पी पद्मकीर्तिजी म.सा. एवं विद्याभिलाषी राजकीर्तिजी म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। चातुर्मासिक आयोजनों के तहत रविवार को ज्ञान पंचमी पर सुबह 8.30 बजे से मां सरस्वती अनुष्ठान होगा। इस दौरान मंत्र के माध्यम से विद्यादायनी मां सरस्वती की आराधना की जाएगी ताकि ज्ञानावर्णीय कर्म का क्षय हो सके। अनुष्ठान में शामिल होेने वाले बच्चों को समापन पर सरस्वती यत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे पूर्व सुबह 7.45 बजे सुभाषनगर स्थानक से कार्यक्रम स्थल आरसी व्यास कॉलोनी में गेट न.33 के पास स्कूल के नजदीक ग्राउण्ड तक भव्य 32 आगम का वरघोड़ा निकाला जाएगा जिसमें श्रावक श्राविका आगम श्रद्धा के साथ सिर पर रखकर चलेंगे।
वरघोड़ा से पूर्व श्रावक श्राविकाओं के लिए नवकारसी का आयोजन भी रखा गया है। मां सरस्वती अनुष्ठान समारोह की अध्यक्षता भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन करेंगे। मुख्य अतिथि चैन्नई निवासी शांतिलाल कांतिलाल सिसोदिया एवं नगर निगम भीलवाड़ा के महापौर राकेश पाठक होंगे। विशिष्ट अतिथि चैन्नई के इन्द्रचंद प्रकाशचन्द्र भरतकुमार लोढ़ा, बेंगलौर के राजेशकुमार मुथा, रतलाम के जयंतिलाल डांगी एवं भीलवाड़ा के प्रवीण पोखरना होंगे।
अनुष्ठान लाभार्थी गुप्त गुरूभक्त परिवार है जबकि नवकारसी लाभार्थी सुशीलादेवी, अरूणकुमार पंकजकुमार दिलीपकुमार नरेन्द्रकुमार कोठारी परिवार सहाड़ा वाले रहेंगे। धर्मसभा शंभाजीनगर महाराष्ट्र से पधारे जैन कॉन्फ्रेंस अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिलाल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिता जैन, राष्ट्रीय युवा महामंत्री अमित लोढ़ा, जावरा से मनीष जैन, बंसत बोथरा,जोधपुर से शांतिलाल बोहरा, चैन्नई से सुनील सुराना, अहमदाबाद से पंकजकुमार कोठारी आदि अतिथियों का स्वागत का स्वागत आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति के अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या,सचिव राजेन्द्र सुराना, सुभाषनगर श्रीसंघ के अध्यक्ष हेमन्त कोठारी, मंत्री बंशीलाल बोहरा, मदनलाल सिपानी, महिला मण्डल की अध्यक्ष निर्मला भड़कत्या, पुष्पा गोखरू, शकुन्तला खमेसरा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने किया।
धर्मसभा में जावरा श्रीसंघ एवं रतलाम से जैन दिवाकर बाल मण्डल के सदस्य भी मौजूद रहे जिनका भी श्रीसंघ द्वारा स्वागत किया गया। धर्मसभा में जैन कॉन्फ्रेंस अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिलाल जैन ने राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू पोखरना की सहमति से भीलवाड़ा की सुनीता गांधी को राष्ट्रीय महिला मंत्री नियुक्त किया। संचालन चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saraswati Anushthan provides a golden opportunity to destroy the karma of knowledge - Kumudlataji M.S.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saraswati, anushthan provides, golden opportunity, destroy, karma, knowledge, kumudlataji ms, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved