• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांवरिया सेठ ने धारण की श्वेत-गुलाबी दिव्य पोशाक

Sanwariya Seth Wears a White and Pink Divine Attire - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ के मंदिर में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर प्रभु का विशेष और अत्यंत मनमोहक शृंगार किया गया। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि भगवान ने श्वेत और गुलाबी रंग की भव्य पोशाक धारण की, जिसे देखकर भक्तजन भाव-विभोर हो उठे। सांवरिया सेठ की यह विशेष पोशाक श्वेत (सफेद) और गुलाबी रंग के सुंदर समन्वय में तैयार की गई है, जो कांच, मोतियों और नगीनों से जड़ित है। यह पोशाक प्रभु की दिव्य छवि को चार चांद लगा रही है। प्रभु ने श्वेत रंग की आकर्षक मोर पाग (पगड़ी) धारण की हुई है, जिस पर मोरपंख लगा हुआ है, जो उनके कृष्ण स्वरूप को और भी अलौकिक बना रहा है। कानों में कुंडल सुशोभित हैं। गले में मोतियों की भव्य मालाओं के साथ-साथ कमल माला भी विराजमान है। प्रभु के हाथ शंख, चक्र और गदा जैसे दिव्य अस्त्रों से सुसज्जित हैं, जो उनके विष्णुध्कृष्ण अवतार की शक्ति और ऐश्वर्य को दर्शाते हैं। मंदिर में इस विहंगम और मनोहारी शृंगार के दर्शनों के लिए आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इन दिव्य शृंगार दर्शनों को साझा कर श्री राधे का जयघोष किया। यह दृश्य भक्ति और आस्था के केंद्र नौगांवा धाम में ऊर्जा और उल्लास भर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanwariya Seth Wears a White and Pink Divine Attire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanwariya seth, wears, white, pink, divine, attire, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved