• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांवरिया कॉलोनी की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा समाधान, नई पाइपलाइन बिछी

Sanwaria Colonys long-standing water problem will be resolved, with a new pipeline laid. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के कांवा खेड़ा के समीप सांवरिया कॉलोनी में वर्षों से पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को नई पाइप लाइन बिछाने से राहत मिलेगी। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के प्रतिनिधि अर्पित कोठारी ने बताया कि कॉलोनी में 6 इंच की नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इस क्षेत्र के निवासियों को नियमित और पर्याप्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा। पानी के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को अब तक दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाने की मशक्कत करनी पड़ती थी। क्षेत्रवासियों की इस गंभीर और वर्षों पुरानी मांग को विधायक अशोक कोठारी ने गंभीरता से लेते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिस पर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का यह बड़ा विकास कार्य समय पर पूरा हो सका। क्षेत्रवासी जीवन चन्नाल,कैलाश चांवरिया, भागचंद गौरण, राजू चन्नाल, घनश्याम भील, राजू भील, लीला देवी, निर्मला चन्नाल व महेश नाथ आदि ने विधायक कोठारी की इस संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanwaria Colonys long-standing water problem will be resolved, with a new pipeline laid.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, mla ashok kothari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved