• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूपाहेली टेक्सटाइल पार्क से उद्योगों को मिलेगी नई गति, 15 लाख से 50 लाख स्प्रिंडल क्षमता की ओर बढ़ता भीलवाड़ा : वी श्रीनिवास

Rupaheli Textile Park to Give New Momentum to Industries; Bhilwara Advances from 1.5 Million to 5 Million Spindle Capacity: V. Srinivas - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा कि भीलवाड़ा ने वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि जहां वर्षों पूर्व जिले में लगभग 60 हजार स्प्रिंडल संचालित होते थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 15 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में यह क्षमता 50 लाख स्प्रिंडल तक पहुंचेगी। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने “कॉटन कस्तूरी” विषय पर आयोजित उद्यमियों एवं निवेशकों के संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए वस्त्र उद्योग के विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। रूपाहेली टेक्सटाइल पार्क से उद्योगों को मिलेगी नई गति
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में रूपाहेली टेक्सटाइल पार्क का विकास किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई टेक्सटाइल पॉलिसी भी उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
मुख्य सचिव ने नितिन स्पिनर्स लिमिटेड का निरीक्षण कर स्पिनिंग मिल की उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक की पूरी उत्पादन श्रृंखला की जानकारी ली तथा अत्याधुनिक मशीनरी, स्वचालित प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उत्पाद की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भीलवाड़ा क्षेत्र में लगभग 30 हजार हेक्टेयर में कपास उत्पादन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि “कस्तूरी कॉटन” विषय पर भविष्य में एक ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाए, जिससे उद्यमियों को नई संभावनाओं से अवगत कराया जा सके।
मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि भीलवाड़ा वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नितिन स्पिनर्स जैसी इकाइयां न केवल स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित कर रही हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बना रही हैं। उन्होंने उद्योग में नवाचार, ऊर्जा दक्षता एवं निर्यात क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास “मेक इन इंडिया” एवं “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व उद्योग विभाग को कहा कि समस्त उद्योग इकाईयां गुणवत्ता, नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण के मानकों को बनाए रखते हुए उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करें तथा वे श्रमिकों के हितों, सुरक्षा एवं कल्याण का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rupaheli Textile Park to Give New Momentum to Industries; Bhilwara Advances from 1.5 Million to 5 Million Spindle Capacity: V. Srinivas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara textile industry, v srinivas, rajasthan textile policy, bhajanlal sharma, nitin spinners limited, cotton kasturi, textile park rupahli, make in india, atmanirbhar bharat, spindle capacity india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved